Vistaar NEWS

आलीराजपुर में SIR में 17 जिंदा मतदाताओं को दिखाया मृत, गलत जानकारी देने पर CMO पर हुई कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

Action taken against CMO for giving wrong information during SIR.

SIR के दौरान गलत जानकारी देने पर CMO पर की गई कार्रवाई.

MP News: मध्य प्रदेश मे एसआईआर का काम पूरा हो चुका है. लेकिन एसआईआर को लेकर कई शिकायतें आ चुकी हैं. इसी क्रम में आलीराजपुर में हुए एसआईआर में भी बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एसआईआर के दौरान 17 जिंदा वोटर्स को मृत दिखा दिया गया. वहीं गलत जानकारी देने पर सीएमओ को लाइनअटैच कर दिया गया है. वहीं मामले सामने आने के बाद भाजपी जिलाध्यक्ष संतोष मकु परवाल ने जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की है.

कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा पत्र

जिले में मतदाता सूची में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. 17 जीवित मतदाताओं को मृत घोषित करने के मामले में संबंधित नगर पालिका के सीएमओ कमल मुजाल्दा पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है. साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नगरीय प्रशासन विभाग को पत्र भी भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई, जिसमें जीवित नागरिकों को मृत दिखाया गया. इस मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शिकायत मिलने के बाद जांच कराई गई, जिसमें लापरवाही की पुष्टि होने पर कलेक्टर नीतू माथुर ने यह कार्रवाई की.

‘जिम्मेदारों को सस्पेंड नहीं किया तो कोर्ट जाएंगे’

वहीं पूरे मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकु परवाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है और जिम्मेदार अधिकारियों पर सिर्फ लाइन अटैच नहीं, बल्कि निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी से आम नागरिकों के अधिकार प्रभावित होते हैं, इसलिए दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए. फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अन्य अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. माना जा रहा है कि मामले में आगे और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. भाजपा नेता का कहना है कि जिम्मेदारों को सस्पेंड नहीं किया गया तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

ये भी पढे़ं: ‘देश के विकास में बंगाल क्यों पीछे रहे’, CM मोहन यादव ने कोलकाता में किया प्रचार, बोले- जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती है

Exit mobile version