‘देश के विकास में बंगाल क्यों पीछे रहे’, CM मोहन यादव ने कोलकाता में किया प्रचार, बोले- जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए इतना कुछ कर रहे हैं, लेकिन बंगाल गर्त में जा रहा है. इसलिए राज्य को आगे बढ़ने के लिए बंगाल में खिलता कमल चाहिए, भाजपा की सरकार चाहिए.'
In Bengal, CM Mohan Yadav went door to door and met people.

बंगाल में सीएम मोहन यादव ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की.

CM Mohan Yadav in Kolkata: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं. शनिवार को मुख्यमंत्री ने कोलकाता और मोदिनीपुर पहुंचे. यहां उन्होंने दो विधानसभा सीटों पर धुआंधार प्रचार किया. उन्होंने गली-गली जाकर लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश की विकास की दौड़ में पश्चिम बंगाल पीछे छूट गया है. इसलिए राज्य को डबल इंजन की सरकार के साथ तेजी से प्रगति करने की जरूरत है.

‘बंगाल जंगलराज से मुक्त चाहता है’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कमरहाटी विधानसभा में घर-घर जाकर भाजपा के लिए प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यहां की राजनीतिक हवा बंगाल में अवरोध के समान है. यहां की जनता देश के साथ बंगाल को भी चलते देखना चाहती है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी राज्य आगे चल रहे हैं. तो बंगाल को क्यों पिछड़े, लेकिन बंगाल पिछड़ रहा है. जंगल राज से जनता मुक्ति चाहती है, बदलाव चाहती है. भाजपा की सरकार बनाना चाहती है. यहां की जनता बहुत परेशान है. ऐसे में विकास के लिए भाजपा को चुनना चाहिए. हम उम्मीद करते हैं कि यहां भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी.’

बता दें मुख्यमंत्री ने विधानसभा के दो वार्डों में पैदल ही भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने घरों और दुकानों में लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने लोगों से अपील की है कि भाजपा प्रत्याशी अरुप चौधरी को वोट दें, जिससे कि डबल इंजन की सरकार यहां पर तेजी से विकास कर सके और युवाओं को रोजगार मिल सके.

‘पीएम मोदी इतना कर रहे, लेकिन बंगाल गर्त में जा रहा’

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगे कहा, ‘विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है. अगर सभी राज्यों ने मिलकर देश के साथ विकास में नए कीर्तिमान बनाए हैं, तो बंगाल क्यों पीछे रहे. सवाल बंगाल की युवा, महिला, गरीब किसान का है. सवाल ये है कि प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए इतना कुछ कर रहे हैं, लेकिन बंगाल गर्त में जा रहा है. इसलिए राज्य को आगे बढ़ने के लिए बंगाल में खिलता कमल चाहिए, भाजपा की सरकार चाहिए.’

ये भी पढे़ं: जेल में बंद कैदी की शादी तय करवा दी! कोर्ट ने SP से जवाब तलब किया, पूछा- पुलिस अधिकारी आंखें बंद करके साइन करते हैं क्या

ज़रूर पढ़ें