Vistaar NEWS

Anuppur Building Collapse: कोतमा में 3 मंजिला मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, मृतक के परिजनों को 9 लाख की आर्थिक मदद

Another body was recovered on Sunday in the accident that took place in Kotma, Anuppur.

अनूपपुर के कोतमा में हुई हादसे में रविवार को एक और शव बरामद हुआ.

Anuppur Building Collapse: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में तीन मंजिला अग्रवाल लॉज शनिवार शाम को भरभराकर गिर गया. इसमें अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. 2 लोगों के शव तो शनिवार को ही बरामद कर लिए गए थे, लेकिन तीसरा शव रेस्क्यू के बाद रविवार को बरामद किया गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग ढहती हुई नजर आ रही है.

मृतक के परिजनों को 9 लाख और घायलों को 2.5 लाख की आर्थिक मदद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. इसके साथ ही सीएम ने मृतकों के परिजनों को कुल 9 लाख की, और घायलों को कुल ढाई लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हादसे से प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी है.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अनूपपुर में हुए दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 4-4 लाख रुपये, संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख रुपये और रेडक्रॉस से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से ₹2-2 लाख और रेडक्रॉस से ₹50-50 हजार राशि दी जाएगी.

एक महिला समेत 3 लोगों की मौत

शनिवार को कोतमा में अग्रवाल लॉज गिरने से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें हनुमान दिन यादव (55) और रामकृपाल यादव(50) के शव शनिवार को देर रात तक बरामद कर लिए गए थे. जबकि राधाबाई कोल(42) का शव रविवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के रेस्क्यू के दौरान बरामद किया गया.

वहीं हादसे पर जिला कलेक्टर हर्ष पंचोली का कहना है कि मामले में हाई लेवल की जांच की जा रही है. जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘पति 40 साल का है, मैरिड लाइफ में खुश नहीं हूं’, 19 साल की पत्नी को HC ने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की इजाजत दी

Exit mobile version