सिवनी में कपल को धमकाने का मामला, TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, IG प्रमोद वर्मा ने दिए जांच के आदेश
आईजी प्रमोद वर्मा ने दिए जांच के आदेश
Four Cops Suspended In Seoni: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में कपल को धमकाने के मामले में कार्रवाई हुई है. इस मामले में 4 पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया है. मामले में टीआई सतीश तिवारी, हेड कांस्टेबल नवीन तिवारी, ड्राइवर और गनमैन को निलंबित कर लाइन अटैच किया गया है. इसके साथ ही घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं. छिंदवाड़ा DIG की निगरानी में जांच की जाएगी. आज शाम तक अंतरिम रिपोर्ट और 19 नवंबर तक अंतिम रिपोर्ट मांगी गई है.
सिवनी विधायक ने सीएम को लिखा पत्र
सिवनी विधायक दिनेश मुनमुन राय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को इस मामले के बारे में पत्र लिखा है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा द्वारा झूठे प्रकरण में धमकी देकर फंसाने की शिकायत हुई है. इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए. विधायक ने कहा कि पुलिस का व्यवहार संवेदनशील होना चाहिए. अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर व्यवहार करना चाहिए.
वीडियो हुआ था वायरल
सिवनी जिले के बाबरिया रोड पर स्थित होटल सिद्धार्थ का एक वीडियो वायरल हुआ था. जहां एडिशनल पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, टीआई सतीश तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे थे. वहां मौजूद कपल को धमकाते हुए ASP दीपक मिश्रा कहते हैं कि इनके माता-पिता को फोन लगाकर यहां बुलाओ और दोनों की शादी करा दो. जब वे इस बात से इनकार करते हैं तो एएसपी धमकाते हुए कहते हैं कि इनके बैग में गांजा रख दो. केस दर्ज करके होटल को सील करो.
अपडेट जारी है…



