Vistaar NEWS

MP News: 67 साल के डॉक्टर से ‘हसीन’ लूट, 27 साल की आलिया ने मीठी-मीठी बातों में फंसाया, 17 लाख का ब्रेसलेट लूटा

The accused woman and the victim doctor (File Photo)

आरोपी युवती और पीड़ित डॉक्टर(File Photo)

MP News: राजधानी भोपाल में बुजुर्ग डॉक्टर से फिल्मी स्टाइल में लूट को अंजाम दिया गया है. श्यामला हिल्स में रहने वाले 67 साल के डॉक्टर से एक युवती से मुलाकात के बाद मेलजोल बढ़ाना महंगा पड़ गया. दोनों की मुलाकात मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए और बातचीत आगे बढ़ने लगी. इसके बाद डॉक्टर को नहीं पता था कि खूबसूरत लड़की से बातचीत करना उनके साथ लूट का कारण बनेगा.

बोट क्लब की सैर पर हुई थी दोनों की मुलाकात

दरअसल 67 साल के डॉक्टर मनोज वर्मा मॉर्निंग वॉक और योग के लिए हर रोज बोट क्लब की सैर पर जाते थे. इस दौरान उनकी मुलाकात 27 साल की युवती आलिया से हुई. हर रोज दोनों एक-दूसरे से मिलते थे. इस तरह दोनों में दोस्ती हो गई. लगभग दो सालों तक दोनों के बीच बातचीत होती रही. डॉक्टर 11 तोले का सोने का एक ब्रेसलेट पहनते थे. इसकी कीमत लगभग 27 लाख रुपये थी. इतने महंगे ब्रेसलेट को देखकर आलिया की नीयत बिगड़ गई और उसने ब्रेसलेट को लूटने का प्लान बनाया.

अपराधी दोस्त के साथ मिलकर बनाया प्लान

डॉक्टर से दो सालों से जान पहचान होने के कारण आलिया को डॉक्टर के रूटीन के बारे में सारी जानकारी थी. आलिया डॉक्टर के साथ मीठी-मीठी बातें करती थी. इस दौरान आलिया को पता चल गया कि डॉक्टर कब सोने जाते हैं, कब सोकर उठते हैं और किस समय किस काम के लिए जाते हैं. आलिया ने इसी बात का फायदा उठाया और अपने एक दोस्त अदनान से संपर्क किया. अदनान आपराधिक प्रवृत्ति का है. अदनान पर पहले से ही 18 मुकदमे दर्ज थे. दोनों ने मिलकर डॉक्टर का 17 लाख का ब्रेसलेट लूटने का प्लान बनाया. इसके बाद अदनान ने दो अन्य साथियों अरशान और मुदस्सिर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया.

कार से मारी डॉक्टर की साइकिल को टक्कर

डॉक्टर मनोज वर्मा अपनी साइकिल से जा रहे थे. तभी योजना के मुताबिक आरोपियों ने कार से उनकी साइकिल को टक्कर मार दी. जब बुजुर्ग डॉक्टर जमीन पर गिर गए तो उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. जिसके बाद सभी डॉक्टर का ब्रेसलेमट समेत घड़ी और अन्य सामान लेकर कुछ मिनटों में ही फरार हो गए.

आरोपियों की तलाश में खंगाले 500 CCTV

डॉक्टर को अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ हुई लूट की मास्टरमाइंड आलिया है. लूट के बाद डॉक्टर पुलिस से शिकायत की. जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने लूट का पर्दाफाश करने के लिए 10 टीमों का गठन किया. जब पुलिस ने पूछताछ की तो आलिया की भूमिका संदिग्ध लगी. इसके बाद पुलिस ने लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. पुलिस की तफ्तीश में परत दर परत खुलती चली गई और डॉक्टर के साथ हुई लूट का भंडाफोड़ गया. पुलिस ने आलिया, अदनान समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही डॉक्टर का 17 लाख का ब्रेसलेट, लूट में इस्तेमाल की गई कार और अन्य सामान बरामद कर लिया है.

ये भी पढे़ं: MP News: सार्थक ऐप में फिर गड़बड़ी, घर बैठकर लगा रहे अटेंडेंस, अधिकारियों को भी बिना काम किए मिल रही सैलरी

Exit mobile version