7 मिनट में 72 लाख की चोरी, घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर लेकर फरार, 10.58 पर एंट्री और 11.05 पर बाहर

जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले नरेंद्र सिंह रात 8 बजे अपने परिवार के साथ मार्केट घूमने गए थे. इस दौरान चोर घर पहुंचे और ताला तोड़कर लगभग 70 लाख के जेवर और 2 लाख का कैश लेकर रफू चक्कर हो गए.
The entire incident of theft has been captured on CCTV camera.

चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है.

Bhopal News: मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद है. राजधानी भोपाल में बंद पड़ घर में ताला तोड़कर बदमाशों ने 72 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. अवधपुरी में बदमाशों ने 7 मिनट के अंदर ही पूरी वारदात को अंजाम दिया है. पूरी घटना सीटीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सीसीटीवी में बदमाश रात में 10 बजकर 58 मिनट पर ताला तोड़कर घर में दाखिल होते हैं और 11 बजकर 5 मिनट पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं.

मार्केट घूमने गया था परिवार

पूरा मामला अवधपुरी में स्थित राजौरा फार्मा का है. जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले नरेंद्र सिंह रात 8 बजे अपने परिवार के साथ मार्केट घूमने गए थे. इस दौरान चोर घर पहुंचे और ताला तोड़कर लगभग 70 लाख के जेवर और 2 लाख का कैश लेकर रफू चक्कर हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सीसीटीवी में रात 10 बजकर 58 मिनट पर चोरों ने घर का ताला तोड़ा था और 7 मिनट के अंदर ही पैसा और जेवर बटोर कर बाहर गए.

2 बदमाशों ने पहरा दिया और 2 घर के अंदर घुसे

पुलिस के मुताबिक राजौरा फार्मा निवासी नरेंद्र सिंह अपनी एक मैगजीन प्रकाशित करते हैं. वह घर अपने परिवार के साथ किसी काम से मार्केट गए थे. तभी बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जब नरेंद्र अपने परिवार के साथ घर लौटे तो मेन गेट का लॉक टूटा पड़ा था. घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था. लॉकर से जेवर और नकदी गायब थे.

सीसीटीवी को खंगालने के बाद पता चला रहा है कि चार बदमाशों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. इनमें से दो बदमाश घर के बाहर रुककर पहरा दे रहे थे कि अगर कोई आए तो फौरन अलर्ट हो जाएं. जबकि इस दौरान दो बदमाश ताला तोड़कर घर में घुस गए और चोरी की पूरी वारदात को अंजाम दिया. नरेंद्र सिंह ने बताया है कि लगभग 450 ग्राम वजनी पुराने और नए जेवर गायब हुए हैं. जबकि 2 लाख रुपये कैश चोरी हुआ है.

चोरों की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे

पुलिस का कहना है कि घर के पास लगे सीसीटीवी में जो फुटेज मिले हैं. उसमें आरोपी वारदात को अंजाम देकर खजूरी कला बायपास की तरफ भाग गए थे. फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश में सड़कों पर अन्य सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bhopal News: पुलिसवालों के चालान कटते ही सख्ती शुरू, 15 दिन में 29 लाख वसूली, महिलाओं को भी घंटों खड़ा रखा

ज़रूर पढ़ें