Vistaar NEWS

AIIMS भोपाल में CME का आयोजन, अंगदान के प्रति जागरुकता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर होगी विशेष चर्चा

bhopal_aiims

भोपाल AIIMS

AIIMS Bhopal: एम्स भोपाल “अंगदान एवं प्रत्यारोपण तथा स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी (एनएएमएस) का प्रथम क्षेत्रीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. यह कार्यक्रम अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आधुनिक तकनीक विशेषकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं उन्नत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

आप सभी सादर आमंत्रित हैं

एम्स भोपाल ने इस आयोजन के लिए सभी को आमंत्रित किया है ताकि इस आय़ोजन को सफल बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें-Bhopal Metro: जमीन के 24 मीटर नीचे दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, सबसे अनोखा होगा नादरा स्‍टेशन

तिथि-समय और स्थान

तिथि: 25 मार्च 2026, बुधवार
समय: दोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक
स्थान: निदेशक बोर्ड रूम, ग्राउंड फ्लोर, कौटिल्य भवन, एम्स भोपाल

Exit mobile version