Vistaar NEWS

Jabalpur Bargi Dam Cruise Ticket Price: बरगी डैम में क्रूज सवारी के लिए कितने रुपए का है टिकट? 5 साल के बच्चों को मिलती है छूट

bargi dam cruise sink case

बरगी डैम में डूबा क्रूज, जबलपुर

Know Ticket Rates and Kids Discount: मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित बरगी डैम मे गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया. बांध में उठे तूफान के कारण 31 लोगों से भरा क्रूज पानी में डूब गया. हालांकि अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 22 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. जानकारी के मुताबिक इस क्रूज का संचालन मुख्य रूप से मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग (Madhya Pradesh Tourism Department MPT) द्वारा किया जाता है. इस डैम में नौका विहार और क्रूज की सुविधा पूरी तरह से मध्य प्रदेश पर्यटन के अंतर्गत आती है.

क्रूज और स्पीड बोट का संचालन

यहां पर पर्यटन विभाग निजी कंपनियों के साथ मिलकर क्रूज और स्पीड बोट का संचालन करता है. जबलपुर के पास स्थित यह पर्यटन स्थल अपनी विशाल जल और रोमांचक वाटर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है. यहां स्थान जलविहार के अलावा प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है. दूर-दूर से लोग यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने पहुंचते है.

इस जगह के मुख्य आकर्षण क्या हैं?

कब से कब तक चलता है क्रूज

जबलपुर का बरगी डैम बोटिंग पॉइंट पर्यटकों के लिए सप्ताह में सातों दिन खुला रहता है. वहीं यहां 10.00 बजे शाम 06.00 बजे तक क्रूज का संचालन किया जाता है. यहां पर पर्यटकों के लिए पार्किंग की सुविधा बिल्कुल निशुल्क रखी गई है.

ये भी पढ़ें: Jabalpur Bargi Dam Incident: CM मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

Exit mobile version