Vistaar NEWS

Morena News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश ध्वस्त! बटेश्वर घाट पर रेत माफिया का राज, ट्रैक्टरों की कतारों ने खोली प्रशासन की पोल

Morena News

मुरैना अवैध रेत खनन

इनपुट-मनोज शर्मा

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बटेश्वर घाट पर अवैध रेत उत्खनन धड़ल्ले से जारी है. सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइन और प्रशासनिक दावों के बावजूद रेत माफिया खुलेआम चंबल नदी का सीना छलनी कर रहे हैं. घाट पर दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, लेकिन पुलिस और वन विभाग कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं.

सुरक्षा बल तैनात के बाद भी अवैध रेत खनन जारी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन को रोकने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, इसके बावजूद रेत माफिया बेखौफ होकर रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि मानो माफियाओं के सामने प्रशासन पूरी तरह बेबस नजर आ रहा हो.

पर्यावरण को पहुंच रहा नुकसान

चंबल नदी में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है. सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-MP News: प्रशासन के दावे झूठे साबित हुए! गेहूं खरीदी केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन, कहा- 3 दिन से भूखे-प्यासे इंतजार कर रहे

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि चंबल नदी और उसके प्राकृतिक अस्तित्व को बचाया जा सके.

Exit mobile version