MP News: प्रशासन के दावे झूठे साबित हुए! गेहूं खरीदी केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन, कहा- 3 दिन से भूखे-प्यासे इंतजार कर रहे
कटनी में गेहूं खरीदी केंद्र पर किसानों की लंबी कतारें लगीं.
Input- यश खरे
MP News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में प्रशासन के दावों की पोल खोलती तस्वीरें सामने आ रही हैं. खरीदी केंद्रों की हकीकत इन तस्वीरों से समझा जा सकता है कि तीन दिन से बिना खाए-पिए किसान अपनी मेहनत के गेहूं की रक्षा करते हुए और उसे बेचने के लिए किस तरह से इंतजार कर रहे हैं.
3 दिनों से किसानों की लंबी कतार
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर सेलो पटोरी खरीदी केंद्र में किसानों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं. यहां तीन दिन से किसानों की लंबी कतार लगी हुई हैं. यह तस्वीर इस बात की तस्दीक है कि खरीदी केंद्र के बाहर लंबी लाइन में खड़ें ट्रैक्टर जो कि गेहूं से लगे हुए हैं. अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और 3 दिन से इसी तरह वह इंतजार में ही खड़े हैं. किसानों ने बताया की 3 दिन से ना खाना, ना पानी इसी तरह से हम अपने गेहूं की रक्षा करते हुए खड़े हुए हैं.
सड़क पर ही बिस्तर बिछाकर सोने को मजबूर किसान
तस्वीर देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि किस तरह से किसान परेशान होंगे. सड़क पर ही बिस्तर लगाकर सोने को मजबूर हैं कि कहीं उनका गेंहूं चोरी ना कर लिया जाए. खरीदी केंद्र के बाहर का नजारा रोंगटे खड़े कर देने वाला लग रहा है. जहां तक देख रहे हैं, वहां तक केवल ट्रैक्टर-ट्राली गेहूं को लिए खड़े हुए हैं. अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं.
‘3 दिन से खड़े हैं, नंबर नहीं आया’
किसान बलराम ने बताया कि वह तीन दिन से खड़ा हुआ है. अभी तक उसका नंबर नहीं आया. अगर नंबर आया तो कहीं उसके स्टॉल की डेट ना निकल जाए, तो उसे वापस लौटना पड़े. इस तरह की समस्याओं से किसान परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं. स्टॉल बुकिंग का एक मायाजाल किसानों के साथ धोखा करते हुए नजर आ रहा है.
ये भी पढे़ं: आलीराजपुर में कलेक्टर ने रात में लगाई चौपाल, खाट पर बैठकर सुनी समस्याएं; कहा- अब मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा