Vistaar NEWS

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इंटर्न डॉक्टर को बंधक बनाने का मामला, HoD पर आरोप- 3 दिनों तक कमरे में बंद रखा

bhopal hamidia hospital intern doctor hostage on 10th floor for 3 days

भोपाल: हमीदिया अस्पताल में इंटर्न डॉक्टर को बंधक बनाने का मामला

MP News: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक हमीदिया हॉस्पिटल से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां इंटर्न डॉक्टर को बंधक बनाने की खबर आई है. डॉक्टर का दावा है कि उन्होंने मानसिक शोषण का विरोध किया था. इसी के विरोध में उन्हें 3 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया.

सीनियर डॉक्टर पर लगाए आरोप, खाना भी नहीं दिया

दरअसल, हमीदिया अस्पताल में इंटर्न के तौर पर कार्य करने वाली डॉक्टर ऋचा ने HOD कविता सिंह पर गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने दावा किया है कि उनका मानसिक शोषण किया जाता था. इस बात का उन्होंने विरोध किया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल की 10वीं मंजिल पर 3 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. खाना भी ना देने का दावा किया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है.

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

इंटर्न डॉक्टर ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं. वीडियो में उन्होंने कहा कि कोहेफिजा पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: Bhopal: हमीदिया अस्‍पताल के पास देर रात जुटे मुस्लिम समाज के लोग, MLA ने दी समझाइश, शहर के एक होटल में पकड़ाया था युवक

Exit mobile version