भोपाल में कटारा हिल्स में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज हो गया है. दहेज प्रताड़ना और हत्या की धाराओं में पति समर्थ पर FIR दर्ज कर ली गई है.पुलिस ने गुरुवार को आधी रात को मामला दर्ज कर ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह भी आरोपी बनाया है.
ट्विशा के परिजनों ने सास पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि ट्विशा ने फांसी लगाका खुदकुशी की थी. परिजनों ने सुसराल पक्ष पर दहेज और हत्या के आरोप लगाए है. परिजनों ने कल FIR की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर,एसीपी ऑफिस और महिला थाने में किया हंगामा था.
आत्महत्या मानने से इनकार
मृतका के परिवार ने इस मामले को आत्महत्या मानने से इनकार किया और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए. दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना आरोप लगाया जा रहा है, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का पति समर्थ सास पर आरोप लगाए. परिजनों के विरोध और दबाव के बाद पुलिस ने आधी रात को FIR दर्ज की साथ ही पति समर्थ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया.
सच्चाई सामने लाने की कोशिश
पुलिस अब इस मामले में विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट सबूत और गवाह के साथ ससुराल पक्ष से पूछताछ के आधार पर सच्चाई सामने लाने की कोशिश करेगी. यह मामला सिर्फ एक आत्महत्या का नहीं, बल्कि संभावित दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर केस बन गया है. पुलिस की आगे की जांच और रिपोर्ट से ही साफ होगा कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई साजिश.
18 मई को सुनवाई
वहीं पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह ने FIR होने के बाद अग्रिम ज़मानत याचिका आज कोर्ट में लगाई. कोर्ट में सुनवाई होने के बाद आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को अग्रिम ज़मानत मिल गई है. कोर्ट में आज सुनवाई होने के बाद ज़मानत मिली है. समर्थ सिंह की जमानत याचिका पर अब 18 मई को सुनवाई को होगी. दोनों पर दहेज़ प्रताड़ना का आरोप लगा है.
ये भी पढ़ें: मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां…’, रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा की मौत से पहले मां से हुई थी बात, चैट वायरल
