Bhopal: ISI के साथ मिलकर बड़े धमाके की थी साजिश, दिल्ली पुलिस ने एमपी के 3 युवकों को किया गिरफ्तार

Bhopal: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने एमपी के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि इन लोगों ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर बड़े आतंकी हमले शाजिस रची है.
Bhopal News

आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhopal: दिल्ली पुलिस ने एमपी के 3 युवकों को गिरफ्तार किया है साथ ही इनका पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने का दावा भी किया है. पुलिस का कहना है कि ये लोग दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक ढाबा और हरियाणा का सैन्य कैंप उड़ाने वाले थे. इन लोगों ने आईएसआई के साथ मिलकर बडे़ आतंकी हमले की साजिश रची थी. दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम ने इसका मामले का खुलासा किया है.

आरोपियों की हुई पहचान

इन आरोपियों की पहचान टीकमगढ़, नेगुवां (पृथ्वीपुर थाना) निवासी अनमोल राय (24), ग्वालियर, डबरा निवासी राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) के रूप में की गई है. इन तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस उनके गांव जाकर गिरफ्तार किया है. दिल्ली स्पेशल टीम एसपी पीएस कुशवाहा ने बताया है कि तीनों ही आरोपी गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं. इस तीनों के मोबाइल से कई संदिग्ध ई-मेल भी मिले हैं.

मोबाइल में मिले कई सबूत

इतना ही नहीं इन तीनों के मोबाइल के ऑडियो, वीडियो कॉल से संदिग्ध नंबरों पर बात किए जाने, सोशल मीडिया से खास स्थानों के तस्वीरें पाकिस्तान भेजे जाने की पुष्टि हुई है. आरोपियों को दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक प्रसिद्ध ढाबे पर ग्रेनेड से हमला करने का भी टास्क दिया गया था. यह ढाबा प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही वाला स्थान माना जाता है. पुलिस ने ये भी बताया है कि यूपी के भी कुछ इलाके भी इस आतंकी मॉड्यूल के निशाने पर थे.

स्पेशल की टीम अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मॉड्यूल के अन्य नेटवर्क, फंडिंग और सीमा पार संपर्कों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: दमोह कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की ही जासूसी कर डाली! सीक्रेट बातें की जा रही थीं लीक; 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज

ज़रूर पढ़ें