भोपाल से दिल्ली समेत इन 4 शहरों के लिए 1-1 फ्लाइट होगी बंद, जानें कितने दिन लागू रहेगा ये नियम

अगर आप भोपाल से किसी अन्य शहर के लिए फ्लाइट से यात्रा करने वाले है तो ये खबर आपके लिए हैं. दरअसल भोपाल एयरपोर्ट से आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली समेत 4 शहरों के लिए उड़ानों में कटौती की है.
Bhopal Flights Reduced

भोपाल एयरपोर्ट

अगर आप भोपाल से किसी अन्य शहर के लिए फ्लाइट से यात्रा करने वाले है तो ये खबर आपके लिए हैं. दरअसल भोपाल एयरपोर्ट से आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली समेत 4 शहरों के लिए उड़ानों में कटौती की है. भोपाल से दिल्ली, मुबंई, हैदराबाद और बेंगलुरू जाने वाले यात्रियों को कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. एयरलाइन कंपनियों ने जून और जुलाई से भोपाल की चार प्रमुख फ्लाइट्स में कटौती और अस्थायी बंदी का फैसला किया है.

1-1 फ्लाइट की कटौती

इन सभी शहरों के लिए 1 जून से एक-एक फ्लाइट की कटौती की गई है. इसका सीधा असर व्यापारी, स्टूडेंट और नियमित यात्रियों पर पड़ने वाला है. खबर यहीं खत्म नहीं होती है बल्कि कुछ ट्रैवल एजेंसियों का मानना है कि फ्लाइट में कटौती होने की वजह से किराए में 15 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है.

ज्यादी व्यस्त रहते हैं ये रूट

ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार भोपाल से दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरू पहले से ही ऐसे रूट है जहां पर टिकटों की मारामारी रहती है. अब फ्लाइट कम होने की वजह से सीमित विकल्प बचेंगे इसी वजह से पीक डेज में किराया तेजी से बढ़ सकता है.

हालांकि सूत्रों के मुताबिक खबर है कि ये बदलाव फिलहाल अस्थायी रूप से किया गया है. हालांकि यदि ऑपरेशनल कटौती लंबी चली तो आने वाले महीनों में दूसरे रूट्स की फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘आपके राजनीतिक फैसले की हो रही आलोचना…’, राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

ज़रूर पढ़ें