Vistaar NEWS

Bhopal: ‘सपने में राम-सीता और हनुमान जी आते हैं, उनके पास जाना है…’ भोपाल में इंजीनियर युवती ने दे दी जान

CG News

File Image

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली एक इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. वह अपने माता-पिता से कहती थी कि उसे सपने में राम, सीता और हनुमानजी दिखाई देते हैं और उसे उनके पास जाना है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

इंदौर में नौकरी करती थी युवती

पूरा मामला कोलार थाना क्षेत्र का है. मंगलवार रात एक युवती ने फांसी लगा ली. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कीर्ति द्विवेदी (27) कोलार के नेता जी हिल्स में अपने माता-पिता के साथ रहती थी. बीटेक करने के बाद उसे इंदौर की एक कंपनी में नौकरी मिल गई थी. वह कंपनी की नीति के अनुसार 20 दिन इंदौर में और 20 दिन भोपाल में रहकर वर्क फ्रॉम होम करती थी.

मार्च से मानसिक संतुलन बिगड़ा

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक परिजनों ने बयान दिया कि मार्च 2025 से युवती का मानसिक संतुलन अचानक बिगड़ गया था. परिजन उसका इलाज करा रहे थे. युवती असामान्य बातें करती थी और कहती थी- ‘मुझे सपने में देवी-देवता दिखते हैं. राम, सीता और हनुमानजी दिखाई देते हैं. वे मुझे बुलाते हैं, मैं उनके पास जाना चाहती हूं.’

ये भी पढ़ें- Bhopal: माता हरसिद्धि के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, कार ने टक्कर मार 50 मीटर तक घसीटा, 3 की मौत

जानकारी के मुताबिक कीर्ति के पिता वल्लभ भवन में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं. उनकी बड़ी बहन भी इंदौर में नौकरी करती है. घटना के समय कीर्ति अपने कमरे में थी, जबकि उसका भाई सामने के कमरे में मौजूद था. मां पड़ोस में आरती में शामिल होने गई थीं. लौटने पर उन्होंने कीर्ति के कमरे का दरवाजा बंद पाया. आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद उसे तोड़ा गया.

Exit mobile version