Vistaar NEWS

Bhopal: पूर्व मंत्री संजय पाठक ने SP को लिखा पत्र, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मामला दर्ज करने की उठाई मांग

Sanjay Pathak,, Udhayanidhi Stalin

संजय पाठक, उदयनिधि स्टालिन

Bhopal: पूर्व मंत्री और विधायक बीजेपी संजय पाठक ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक पत्र लिखा है और इस पत्र में उन्होंने तमिननाडू के डीएमके नेता एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मामला दर्द करने की मांग की है. सनातन धर्म पर कथित टिप्पणी को लेकर विधायक ने एसपी से की एफआईआर की मांग की है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला?

संजय पाठक ने की मामला दर्ज करने की मांग

संजय पाठक का कहना है कि उदयनिधि स्टालिन द्वारा सार्वजनिक रूप से सनातन धर्म की तुलना “डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों” से करना न केवल एक धर्म विशेष का अपमान है. बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपरा और करोड़ों लोगों की आस्था पर सीधा आघात है. उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का आधार है.

सनातन विरोधी बयान

दरअसल उदयनिधि स्टालिन अक्सर अपने विवाद बयानों के लेकर चर्चा में रहते है. हाल में तमिलनाडु विधानसभा में उन्होंने फिर सनानत विरोधी बयान दिया था. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा, “सनातन, जिसने लोगों को बांटा है, उसे खत्म कर देना चाहिए.” जब वह विधानसभा के अंदर यह कह रहे थे तब मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद थे. इससे पहले उन्होंने 2023 में इसी तरह का बयान दिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था.

ये भी पढ़ें: Mauganj: सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार! सीतापुर इलाके में मचा हड़कंप

Exit mobile version