Bhopal: फिल्मी स्टाइल में मारपीट कर किया अपहरण, दिनदहाड़े बीच सड़क से युवक को उठा ले गए आरोपी
दिनदहाड़े किया अपहरण
Bhopal: भोपाल में बदमाशों के हौसलें इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो पुलिस को खौफ है और न ही समाज का डर. भोपाल के अशोका गर्डन से एक ऐसा मामला सामने आया है जो इसकी पुष्टि करता है. दरअसल कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक के साथा मारपीट की, जबरन कार में धकेला फिर गेट बंद किया और वहां से हवा हो गए. ये सब कुछ ऐसा लग रहा था जैसे मानो किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो और सीन अपहरण का लगा हो.
इस घटना को वहां खड़े सैकड़ों लोग देख रहे थे लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया और सभी मूक दर्शक बने देखते रहे. पूरी घटना मौजूद लोगों ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जब वीडियो चर्चा में आया तो पुलिस महकमें भी हड़कंप मच गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई.
भोपाल पुलिस का कहना है कि…
इस पूरे मामले पर भोपाल पुलिस का कहना है कि आरोपियों और युवक में पुरानी रंजिश चल रही थी. जिस वजह से मारपीट और अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया. भोपाल पुलिस ने वायरल वीडियो और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. साथ ही युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया गया.
असुरक्षा का माहौल
पुलिस कमिश्नर का कहना है कि युवक के साथ मारपीट और अपहरण का एक वीडियो संज्ञान में आया था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही युवक की भी सुरक्षित वापसी हो गई है. दूसरी तरफ आरोपियों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. दिनदहाड़े हुई इस घटना ने भोपाल के निवासियों के बीच असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है.
ये भी पढे़ं- धर्म परिवर्तन करते ही खत्म हो जाएगा SC-ST का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला