’31 दिसंबर 2029 तक एमपी नशामुक्त हो जाएगा…’, गृहमंत्री अमित शाह ने डेडलाइन तय कर दी
गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में शनिवार को उन्होंने भेल स्थित दशहरा मैदान में पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस दौरान विशाल गोपालक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश भर के 35 हजार गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल हुए. गृहमंत्री ने भोपाल और इंदौर के दुग्ध उत्पादक संघों से जुड़े पशुपालकों को बोनस वितरित करेंगे. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कई बड़ी बातें कही.
एमपी को करेंगे नशामुक्त
केंद्रीय सहकारिता मंत्री और गृहमंत्री अमित शाह ने कि हम मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे, 31 दिसंबर 2029 के बाद आपके बेटे बेटी के लिए मध्य प्रदेश में नशे की जगह नहीं होगी. इस प्रकार की बारीक प्लानिंग करने आया हूं. उन्होंने मध्य प्रदेश के अधिकारियों से भी अपील की है कि वे एमपी को नशामुक्त कराने की पहल में पूरी जिम्मेदारी निभाएं.
शिवपुरी में बनाया जाएगा मिनि डेयरी प्लांट-शाह
अमित शाह ने कहा कि भोपाल में 12 करोड़ की लागत से केंद्रीय प्रयोगशाला बनाई गई. शिवपुरी में मिनी डेयरी प्लांट बनाया जाएगा. मैंने मोहन यादव जी से 50 एकड़ भूमि मांगी थी. इन्होंने सहमति दे दी है. इसमें गोवंश और भैंस की नस्ल सुधार का काम होगा. इसके बाद गोमाता बीमारी नहीं होगी, ज्यादा दूध देगी और देशी नस्ल का संवर्धन होगा. दूध का उत्पादन 50 लाख लीटर ले जाने का काम मोहन यादव सरकार करेगी.
कांग्रेसियों को हिसाब देने आया हूं-शाह
इसके बाद शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी हमारा विरोध करते हैं. मैं आज उनको हिसाब देने आया हूं. आपने 75 साल में देश में दूध का कुल उत्पादन 14 करोड़ 7 लाख टन पहुंचाया था. मोदी जी ने 10 साल में 25 करोड़ तक पहुंचाने का काम किया है. ये इसलिए होता है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें लगन से काम कर रही हैं. प्रति व्यक्ति दूध उत्पादन 2014-15 में 307 ग्राम था, अब 58 प्रतिशत बढ़कर 485 ग्राम पर पहुंच गया है. हमारा देश दुनियाभर में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश बना है.
ये भी पढ़ें: Bhopal: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी बंगले में चोरी, स्कूटी-सिलेंडर ले गए चोर, नल की टोटियां तोड़ीं