Bhopal ACP House Theft: एसीपी का घर भी सुरक्षित नहीं! 10 लाख कैश समेत सोना-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर

बदमाशों ने ने ट्रैफिक ACP विजय दुबे के घर को निशाना बताते हुए 10 लाख से ज्यादा नगदी समेत कई तोला सोना और चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ किया. रात 10 बजे के करीब चोरों ने ACP के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया
Bhopal

भोपाल

Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी से चोरी की वारदात की बड़ी खबर सामने आ रही है. हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने इस बार ACP के घर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बता दें बदमाशों ने ट्रैफिक ACP विजय दुबे के घर को निशाना बताते हुए 10 लाख से ज्यादा नगदी समेत कई तोला सोना और चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ किया.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल वारदात उस समय हुई जब कोलार थाना क्षेत्र में तैनात ACP विजय दुबे परिवार के सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे. घर खाली होता हुआ देख चोरों ने मौके का फायदा उठाया और घर के अंदर दाखिल होकर चोरी की. बदमाशों ने 10 लाख से ज्यादा नगदी समेत कई तोला सोना और चांदी के जेवरातो पर हाथ साफ किया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

परिवार के वापस घर पहुंचने के बाद चोरी की जानकारी सामने आई. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. चोरों को पकड़ने के लिए कई टीमें पुलिस द्वारा गठित की गई है. बताया जा रहा है कि चोर परिवार के कई सदस्यों के गहने लेकर फरार हुए हैं.

बताते चलें राजधानी के अंदर चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं. हाल ही में,  एक नर्सिंग अफसर नीलू की गाड़ी हमीदिया अस्पताल की पार्किंग से चोरी हो गई. स्कूटी आजतक बरामद नहीं हुई है. महिला ने कई बार थाने के चक्कर भी काटे पर अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. कोहेफिजा थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

‘BRICS देशों में दुनिया की आधी आबादी…’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी- भारत ग्लोबल सॉल्यूशन का केंद्र बना

ज़रूर पढ़ें