Vistaar NEWS

भोपाल बना देश का नंबर वन एयरपोर्ट, 15 लाख से ज्यादा यात्री वाले हवाई अड्डे में सबसे अच्छा प्रदर्शन

bhopal raja bhoj airport

राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल

Bhopal Raja Bhoj Airport: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजा भोज एयरपोर्ट ने पहला स्थान हासिल किया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने अक्टूबर महीने में ग्राहक संतुष्टि सर्वे करवाया था. इस सर्वे में भोपाल को पहला स्थान मिला है. हवाई अड्डे को 5 में से 4.96 अंक प्राप्त हुए हैं. देश के बड़े-बड़े एयरपोर्ट्स को भोपाल ने पीछे कर दिया है.

15 लाख से अधिक यात्री वाली श्रेणी

राजा भोज एयरपोर्ट को सालाना 15 लाख से अधिक यात्रियों वाली श्रेणी में ये स्थान मिला है. यह भोपाल के साथ-साथ पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है. इससे पहले साल 2023 की बात करें तो उस भी भोपाल एयरपोर्ट पहले स्थान पर था. इसके बाद जुलाई से दिसंबर 2024 में 15वें स्थान पर खिसक गया था. वहीं, 2024 में साल में होने वाले दोनों राउंड में हवाई अड्डे को 5 में से 4.99 अंक मिले थे.

भोपाल का हवाई अड्डा यात्रियों की पहली पसंद के तौर पर सामने आया है. साफ-सफाई, प्रबंधन, कर्मचारियों का व्यवहार, साइन बोर्ड और किफायती खान-पान की तारीफ हुई है. इस रैंकिंग को लेकर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुजीत कुमार पोद्दार का कहना है कि हम व्यवस्था को और बेहतर कर रहे हैं.

रात में फ्लाइट संचालन की अनुमति

Exit mobile version