बैरागढ़ रेप-हत्या मामले में CCTV से खुला राज, परिजनों ने की आरोपी को फांसी देने की मांग

Bhopal Crime News: भोपाल में बैरागढ़ इलाके में नाबालिग बच्ची की रेप और हत्या के मामले में पुलिस के हाथ आरोपी का सीसीटीवी फुटेज लगा है.
Bairagarh rape murder case

सीसीटीवी कैमरे में दिखा आरोपी

Bhopal Crime News: भोपाल में बैरागढ़ इलाके में नाबालिग बच्ची की रेप और हत्या के मामले में पुलिस के हाथ आरोपी का सीसीटीवी फुटेज लगा है. वहीं इस घटना में आरोपी को फांसी की सजा की मांग करते हुए परिजनों ने चक्काजाम कर थाने का बी घेराव किया. इस दौरान परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें. स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

सीसीटीवी वीडियो आया सामने

‎बैरागढ़ रेप और हत्या के आरोपी का सीसीटीवी आया सामने आया है. सीसीटीवी में आरोपी साफ-साफ नजर आ रहा है. आरोपी मोबीन मासूम के साथ जाते दिखाई दे रहा है और कुछ देर बाद वापस अकेले आते हुए दिखाई दे रहा है. आरोपी की खिलाफ बजरंग दल ने भी जोरदार प्रदर्शन किया था.

15 अक्टूबर को लापता हुई थी बच्ची

‎बता दें बैरागढ़ में 15 अक्टूबर यानी गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव 16 अक्टूबर को कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे खंडहर में मिला था. उसके सामने के दो दांत टूटे हुए थे. मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे. शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा, गला घोंटने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था. बताया जा रहा है कि उसने भी जुर्म कबूल कर लिया.

आक्रोशित स्थानीय लोगों ने किया चक्काजाम

‎पुलिस के मुताबिक शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है. पुलिस के अनुसार, विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर अतिरिक्त कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चक्काजाम का प्रयास किया, लेकिन यातायात सुचारु है. पुलिस पीड़ित परिवार के संपर्क में है.

ये भी पढ़ें: Indore में शुरू हुआ अमेरिका-यूरोप वाला स्टाइल, खुद भरना होगा अपनी गाड़ी में पेट्रोल

ज़रूर पढ़ें