Vistaar NEWS

भोपाल में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, चलती कार की छत पर शराब की बोतल लेकर स्टंट करता दिखा युवक

bhopal news

भोपाल में युवक की स्टंटबाजी

Bhopal Car Stunt Viral: राजधानी भोपाल में स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक चलती कार की छत पर बैठकर हाथ में शराब की बोतल लेकर स्टंट करता नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रही गाड़ी का नंबर MP04 है, जो भोपाल में ही रजिस्टर्ड है. वीडियो सामने आने के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया है. उन्होंने युवक को पकड़कर गाड़ी जब्त करने का आदेश दिया है. इसके बाद ट्रैफिक अमला युवक और गाड़ी दोनों की खोजबीन में जुट गया है.वीडियो किस जगह बनाया गया, इसकी भी जांच की जा रही है.

यह है पूरा मामला

दरअसल, सोशल मीडिया में तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है. सड़क को मानो युवक ने अपने स्टंट शो का मंच समझ लिया हो. वीडियो में देखा जा सकता है कि, वीडियो में एक युवक चलती कार की छत पर बैठकर हाथ में शराब की बोतल लेकर स्टंट करता नजर आ रहा है.ऐसी लापरवाही न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि दूसरे राहगीरों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है.

रिटायर्ड DG ने की कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड DG आर के विज ने भोपाल पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. आर के विज ने X पर भोपाल पुलिस कमिश्नर को टैग करते हुए लिखा, यातायात नियम ऐसी नौटंकी की इजाजत नहीं देते @CP_Bhopal कुछ करिये.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के पोस्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, टॉर्जन द वंडर कार, हाथ में बियर की बॉटल, गाड़ी में ऊपर चढ़कर स्टाइलिश मारता छपरी हीरो. सवाल यह है कि पहली बार नहीं है कि भोपाल में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है. इससे पहले भी ऐसे वीडियो आते रहे हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई और ट्रैफिक निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

‎

Exit mobile version