भोपाल की सड़कों पर दौड़ी AC ई-बसें, 3 रूट पर सफर शुरू, जानिए कितना है किराया
AC ई-बस सेवा शुरू
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर आज से यानी 30 जुलाई से AC ई-बस सेवा शुरू हो चुकी है. टिकटिंग सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग और खाली बसों का ट्रायल रन होने के बाद ई-बसें आम लोगों के लिए गुरुवार सुबह सड़क पर उतर आईं. फिलहाल शहर के 3 रूट पर 10 बसे दौड़ रही है. सबसे खास बात ये है कि नई बसों को स्टॉपेज पुराने जो बस स्टॉप बने हुए है वहीं पर होंगे.
इन 3 रूटों पर चल रही हैं बसे
जिन तीन रूटों पर इन बसों को अभी चलाया जा रहा हैं उनमें उनमें चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन वाया बैरागढ़ चिचली तक, चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन और फिर कोच फैक्ट्री शामिल हैं. इन बसों की किराया उतना ही रखा गया है जो वर्तमान में रेड सिटी बसों का है. इस वजह से यात्रियों को AC बसों के लिए अतिरिक्त रुपये भी नहीं चुकाने पड़ रहे.
कितना है किराया?
इन नई ई-बसों का न्यूनतम किराया 6 से 7 रुपये और अधिकतम किराया 40 रुपये तय किया गया है. भोपाल में दो साल पहले तक 368 सिटी बसें दौड़ती थीं. वर्तमान में यह घटकर 50 से भी कम रह गई हैं. जानकारी के अनुसार भोपाल में 30 ई-बसें आ गई हैं. इनमें से पहले फेज में 10 बसें चलाई जा रही हैं. दूसरे फेज में 10 और चलेंगी. 15 अगस्त को प्रदेश स्तर पर बसों का लोकार्पण होगा जिसके बाद सभी बसे सड़कों दौड़ने लगेगी.
इस बसों की सबसे खास बात ये है कि दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के लिए हाईड्रोलिक डोर हैं. जिनके जरिए वे ट्रायसिकल, व्हील चेयर समेत बस में आ-जा सकेंगे. इन बसों में जिस जगह हाईड्रोलिक डोर है, उसके ठीक सामने इतनी जगह है कि दो व्हील चेयर या ट्रायसिकल एक साथ खड़ी हो सके. दिव्यांगजनों के लिए पहली बार बस में यह सुविधा दी गई है.
यह भी पढ़ें: CWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर, भारत की झोली में एक और पदक