नशे के कारोबार पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, भोपाल में 171 किलो गांजे और ट्रक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने 170.90 किलो गांजा, आइशर ट्रक, 396 एल्यूमीनियम सिल्लियां और अर्टिगा कार बरामद की है.
The Crime Branch arrested two accused for cannabis smuggling in Bhopal.

भोपाल में गांजा तस्करी के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया.

MP News: केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइड लाइन के तहत नशे के कारोबार पर कार्रवाई जारी है. भोपाल में क्राइम ब्रांच ने रविवार को 171 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आरोपी एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे थे. मुख्य आरोपी संतोष बैरागी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट में तीन मुकदमे दर्ज हैं.

1.33 करोड़ का सामान बरामद

पूरा मामला रातीबड़ रोड स्थित कलखेड़ा मार्ग का है. क्राइम ब्रांच की टीम को मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी. जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर घेराबंदी की और मौके से अर्टिगा कार सवार संतोष बैरागी (48) और रोहित स्वामी (27) को पकड़ लिया. आरोपियों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने 170.90 किलो गांजा, आइशर ट्रक, 396 एल्यूमीनियम सिल्लियां और अर्टिगा कार बरामद की है. बरामद किए गए गांजे और सामान की कीमत लगभग एक करोड़ 33 लाख रुपये है.

नशे के कारोबार का पुराना खिलाड़ा है संतोष बैरागी

क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा है. इनमें संतोष बैरागी नशे के कारोबार का पुराना खिलाड़ी है. संतोष पर एनडीपीएस के पहले से तीन मुकदमे चल रहे हैं. दोनों आरोपियों काफी समय से फरार चल रहे थे, पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी. आरोपी कई जिलों में वारदात को अंजाम देकर छिप रहे थे.

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

क्राइम ब्रांच की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. दोनों की चल-अचल संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि नशे के कारोबार में और लोग भी जुड़े हैं. पूछताछ के दौरान नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी मिल सकती है.

ये भी पढे़ं: ‘भांजी ने अपने जीजा के प्रभाव में आकर आरोप लगाए’, दतिया में अतुल दीक्षित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी सफाई

ज़रूर पढ़ें