Vistaar NEWS

धनतेरस पर खरीदी के लिए राजधानी भोपाल के ये मार्केट हैं बेस्ट, मिल रही अच्छी-खासी छूट

dhanteras

धनतेरस

Bhopal Dhanteras Shopping Markets: धनतेरस के दिन लोग बड़े पैमाने पर बाजार में खरीदारी करने निकलते हैं. यूं तो, लोग दीपावली त्यौहार के पास आते ही शॉपिंग शुरू कर देते हैं पर धनतेरस की बात अलग है.वहीं, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस साल खासा भीड़ देखी जा रही है. यहां के कुछ फेमस मार्केट्स हैं जहां सामान सस्ते और बेहद अच्छे मिलते हैं. चलिए हम आपको इस खबर में विस्तार से बताते हैं.

न्यू-मार्केट

    टीटी नगर स्थित न्यू मार्केट में चारों तरफ इस वक्त चहल-पहल है. यहां सोने चांदी, घर सजाने के लिए सामान जैसे कई शोरूम मौजूद है. न्यू मार्केट अपने बाकि मार्केटों के मुकाबले कम दाम के लिए फेमस है. लोगों को सस्ता और उसके मुताबिक अच्छा सामान चाहिए होता है तो वे न्यू मार्केट आते हैं. वहीं, न्यू मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक सामान भी सस्ते में मिल जाते हैं.

    बैरागढ़ बाजार

      बैरागढ़ बाजार में दिवाली के समय काफी भीड़ रहती है. लोग यहां, वैरायटी और सामान के दामों के लिए आते हैं. बैरागढ़ में भी त्यौहार के लिए कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान अच्छे और सस्ते दाम में मिल जाते हैं. इलेक्ट्रॉनिक सामान में 10 से 50% तक की छूट देखने को मिल रही है.

      बर्तन बाजार

        अब बात करें एक और सस्ते बाजार की तो, भोपाल का बर्तन बाजार धनतेरस के लिए सज चुका है, जहां धनतेरस पर मार्केट रेट से कम दाम में सामान मिल जाएगा. पुराने भोपाल के पीर गेट में धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक सामान अच्छे दाम में मिल जाएंगे. साथ ही यहां स्पेशल ऑर्डर पर भी कई सारे सामान बनाए जाते हैं. वहीं, इसे देखते हुए ग्राहकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है.

        दस नंबर मार्केट

          भोपाल के 10 नंबर मार्केट में प्रीमियम प्रोडक्ट्स मिलते हैं. धनतेरस के दिन बढ़-चढ़कर लोग हिस्सा ले रहे हैं. 10 नंबर मार्केट में चाहे बर्तन हो, लाइटिंग उपकरण या इलेक्ट्रिक सामान सब अच्छे दाम में मिल जाते हैं. वहीं, लोग यहां प्रीमियम सलेक्शन के लिए आते हैं. अगर धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए पुराने भोपाल का चौक बाजार स्थित सराफा बाजार सबसे अच्छा विकल्प रहेगा.

          Exit mobile version