MP में शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह, बोले-5 सितंबर से शुरू होगा मेरा अनशन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 में पदवृद्धि और रिक्त पदों को लेकर पिछले 6 दिनों से शिक्षक अभ्यर्थियों को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का साथ मिल गया है.
Teacher Recruitment Protest Bhopal

अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 में पदवृद्धि और रिक्त पदों को लेकर पिछले 6 दिनों से शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन जारी है. धरने पर बैठे अभ्यार्थियों के लिए अच्छी बात ये है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिगविजय सिंह भी अब उनके समर्थन में उतर आए हैं. बुधवार को वह धरनास्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का मांगों का समर्थन करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो वे ‘शिक्षक दिवस’ (5 सितंबर) से खुद 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे.

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके शासनकाल में 45 हजार स्कूल खोले गए थे और स्थानीय युवाओ को रोजगार देने के लिए भर्ती का अधिकार स्थानीय स्तर पर दिया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि नए सिलेबस का असर उन अनुभवी शिक्षकों पर पड़ रहा है, जिन्होंने सालों पुराने सिलेबस से बढ़ाया है.

भाजपा पर लगाया आरोप

उन्होंने दिग्विजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सराकर की प्राथमिकताएं शिक्षा और रोजगार देने के बजाय युवाओं अन्य मुद्दों में उलझाने की हैं. उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी पर भी कई सवाल खड़े किए हैं. जब दिग्विजय सिंह को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजदू प्रदर्शनकारी महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी. 80 वर्षीय दिग्विजय सिंह ने अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे इस उम्र में भी युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं

21 अगस्त से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी

माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती में पदवृद्धि और रिक्त पदों को शामिल करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 21 अगस्त से नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं. एक अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत की तबीयत बिगड़ने के बाद आंदोलनकारियों में नाराजगी और बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें- नेपाल में आई तबाही के पीछे की क्‍या है वजह? 10 साल पहले कश्‍मीर में भी मचा था ऐसा ही हाहाकार

ज़रूर पढ़ें