भोपाल: दिव्यऋषि की मौत के बाद इंजीनियर सुमित सिंह सस्पेंड, आशीष श्रीवास्तव के निलंबन का प्रस्ताव

मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में स्ट्रीट लाइट से करंट लगने पर भाजपा नेता दिव्यऋषि की मौत हो गई थी. अब इस मामले पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है.
Bhopal News

दिव्यऋषि मौत मामले में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में 27 सितंबर 2026 रविवार रात को ऐसी घटना घटी जिसने पूरे अधिकारियों की लापरवाही पर कई गंभीर सवाल खड़े दिए थे. भाजपा नेता 27 सितंबर 2026 (रविवार रात) को दिव्यऋषि तिवारी अपने परिवार के साथ डीबी मॉल आए थे. मॉल के बाहर सड़क पार करते समय डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल को छूने से उन्हें जोरदार करंट लगा और उनकी मृत्यु हो गई. इस मामले में अब भोपाल नगर पालिक निगम ने बड़ी कार्रवाई की है.

इंजीनियर सुमित निलंबित

नगर पालिक निगम की तरफ जारी निर्देश के अनुसार, लापरवाही और उदासीनता बरतने के कारण सुमित सिंह, सहायक इंजीनियर (विघुत) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. नगर निगम की तरफ से कहा गया है कि निलंबन की अवधि में कर्मचारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी. वहीं सौंपे के गए दायित्वो में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण श्री आशीष श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री (विघुत) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है.

जांच टीम की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

बता दें कि 27 सिंतबर को दिव्यऋषि तिवारी की मौत मामले में जांच के लिए सीएम मोहन यादव ने निर्देश दिए थे. इसके बाद कलेक्टर भोपाल द्वारा 28 सिंतबर को 4 सदस्यों की एक जांच टीम बनाई गई थी. इस टीम द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट आज यानी 2 अक्टूबर को प्राप्त हुई और इसी रिपोर्ट के अनुसार, ये कार्रवाई की गई है.

जानें पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके का है, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता दिव्‍यऋषि तिवारी अपने परिवार के साथ शाॅपिंग करने डीबी मॉल पहुंचे थे. मॉल के दूसरे तरफ गाड़ी पार्किंग में लगाकर दिव्‍यऋषि सड़क पार कर रहे थे. उसी समय डिवाइडर पर लगे इलेक्ट्रिक पोल में करंट आने की वजह से उन्‍हें झटका लग गया और वे जमीन पर जा गिरे. इस दौरान उन्‍हें सीपीआर भी दिया गया और बाद में एम्स अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्‍हें मृत घोषि‍त कर दिया.

ये भी पढे़ं- भोपाल: करंट लगने से भाजपा नेता की मौत, सीएम मोहन यादव ने जिला प्रशासन को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश

ज़रूर पढ़ें