भोपालवासियों को अभी और करना होगा इंतजार, 27 जुलाई को नहीं अब इस दिन से सड़कों पर दौड़ेंगी ई-बसें

राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार कर रहे शहरवासियों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. 27 जुलाई से प्रस्तावित यात्रियों के साथ ई-बसों का ट्रायल रन फिलहाल टाल दिया है.
Bhopal E Bus Trial Run

ई-बसें

राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार कर रहे शहरवासियों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल पहले जो ट्रायल 27 जुलाई को होने जा रहा था अब उसकी तारीख में बदलाव कर दिया गया है. भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने अपनी योजना में बदलाव करते हुए 27 जुलाई से प्रस्तावित यात्रियों के साथ ई-बसों का ट्रायल रन फिलहाल टाल दिया है. आइए जानते है कि कब होगा ट्रायल रन

अब 29 जुलाई को होगा ट्रायल

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ई-बसों का ट्रायल रन 27 जुलाई की जगह अब 29 जुलाई को किया जाएगा. पहले 27 जुलाई से 10 ई-बसों को दो रूटों पर यात्रियों के साथ परीक्षण के तौर पर चलाने की तैयारी की थी, लेकिन अब परिचालन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है.

10 बसों का संचालन

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) के अधिकारियों के अनुसार,29 जुलाई के बाद शुरू होने वाले ट्रायल के दौरान 10 बसों का संचालन सामान्य सार्वजनिक परिवहन की तरह होगा, ताकि किराया संग्रह, टिकटिंग प्रणाली और यात्री संचालन व्यवस्था का भी परीक्षण किया जा सके.

245 ई-बसें चलाने की तैयारी

बता दें कि राजधानी भोपाल में 245 ई-बसें चलाने की तैयारी है. इसमें पहले चरण में 100 बसें पीएम ई-बस सेवा वाली होंगी और 145 बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) की होंगी. वर्तमान में पीएम बस सेवा वाली 100 में से 21 बसें भोपाल आ गई हैं. इन बसों के रूट भी तय कर लिए गए हैं.

ई-बसों के लिए बनाए गए दो डिपो

अभी तक जो रूट तय किए गए है उनमें सबसे लंबा 68.5किमी लंबा सीहोर से रातापानी का होगा. वहीं सबसे छोटा रूट 28किमी का कोच फैक्ट्री से गोल-जोड़ तक का होगा. इस ई-बसों के लिए दो डिपो बैरागढ़ और कस्तूरबा फाइनल किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! सावन में बाबाधाम जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

ज़रूर पढ़ें