Bhopal News: चाकू लेकर ससुराल पहुंचा पति, इस वजह से खुद पर किया हमला, फिर जो हुआ..
bhopal news
Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गुरुवार रात एक युवक ने पत्नी के साथ जाने से इनकार करने पर ससुराल में जमकर विवाद किया. विवाद करते हुए युवक ने खुद को भी नुकसान पहुंचाया. युवक ने चाकू से अपनी ही कलाई पर वार किया और खुद को घायल कर लिया. युवक ने धमकी भी दी कि वह मर जाएगा और ससुराल वालों को फंसा देगा.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि जेपी नगर निवासी 26 वर्षीय मोहन पंथी की बहन गीता ने परिवार की मर्जी के खिलाफ 2024 में हर्ष मांझी से प्रेम विवाह किया था. रक्षा बंधन पर गीता मायके आई थी, लेकिन पति के साथ वापस जाने से इनकार कर दिया. इसी बात से नाराज हर्ष गुरुवार रात चाकू लेकर उसके मायके पहुंच गया और जमकर हंगामा किया.
भाई ने क्या बताया ?
गीता के भाई मोहन ने बताया कि हर्ष ने उसकी मां प्रभा बाई को जान से मारने की धमकी दी और सास के साथ धक्का-मुक्की की. उसने करीब एक घंटे के लिए मोबाइल मांगा, लेकिन देने से इनकार करने पर हर्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी. इसी दौरान उसका साले मोहन से भी विवाद हो गया और उसे भी जान से मारने की धमकी दी.
विवाद और बढ़ने पर हर्ष ने अपने पास रखे चाकू से अपनी ही कलाई पर वार कर लिया. घायल होने के बाद उसने ससुराल वालों को फंसाने की धमकी भी दे दी. वहीं पूरे मामले की सूचना पर गौतम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को देखा. मोहन की शिकायत पर पुलिस ने हर्ष मांझी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:पुलिस ने किया जंतर-मंतर पर 2873 अपराधियों की पहचान का दावा! जांच में खुल गई पोल