Bhopal Gautam Nagar: रहवासी इलाके में कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, गौतम नगर में ओयो होटल सील
bhopal / image soruce: vistaar news
Bhopal Gautam Nagar: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, भोपाल के रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने पहली बड़ी कार्रवाई की है. निगम ने गौतम नगर में रहवासी बिल्डिंग में चल रहा निजी होटल सील किया है. गौरतलब है कि, होटल संचालक को पहले ही व्यावसायिक गतिविधि बंद करने का नोटिस दिया गया था. फिर भी होटल बंद नहीं किया गया. अब नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है.
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, राजधानी के गौतम नगर में एक घर में बिना अनुमति ओयो होटल चलाया जा रहा था जिसपर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. निगम ने अवैध रूप से चल रहे इस होटल को सील की दिया है. जानकारी के मुताबिक, भवन स्वामी शुभेंदु उपाध्याय पर बिना आवश्यक अनुमति के कारोबार चलाने का आरोप है.
पहले भी मिल चुका है नोटिस
गौरतलब है कि, इस होटल को बंद करने के लिए नगर निगम ने पहले भी चेतावनी दी है. होटल संचालक को पहले ही व्यावसायिक गतिविधि बंद करने का नोटिस दिया जा चुका था. पर नोटिस के बावजूद होटल का संचालन लगातार जारी रखा गया.
बताते चलें, नगर निगम ने 24 अगस्त को अंतिम सूचना पत्र जारी किया था. इसमें भवन को मूल स्वरूप में लाने और कमर्शियल गतिविधि बंद करने के निर्देश दिए गए थे. पालन नहीं होने पर भवन अनुज्ञा, राजस्व और अतिक्रमण शाखा की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. कार्रवाई के दौरान गोविंदपुरा पुलिस भी मौजूद रही.
यह भी पढ़ें- नेपाल में आई तबाही के पीछे की क्या है वजह? 10 साल पहले कश्मीर में भी मचा था ऐसा ही हाहाकार