Vistaar NEWS

भाई SP, दादा DSP और पिता SC में वकील, दो IAS अफसरों ‘हाई-प्रोफाइल’ शादी की हर तरफ हो रही चर्चा

IAS Pallavi mishra

पल्लवी मिश्रा और आदित्य शर्मा

भोपाल में हुई दो युवा आईएएस अफसरों की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. इस हाई प्रोफाइल शादी की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि ये महज एक विवाह समारोह नहीं बल्कि दो ऐसे परिवारों को मिलन हैं जिनके की सदस्य लंबे से समय से प्रशासनिक सेवा से जुड़े हुए हैं. इस शादी में दुल्हन हैं मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा जो पंजाब कैडर में सेवाएं दे रही हैं और दूल्हा हैं आईएएस अधिकारी डॉ. आदित्य शर्मा ये भी पंजाब कैडर में सेवाए दे रहे हैं. ये दोनों 2023 बैच के अधिकारी हैं.

पल्लवी के भाई हैं देवास के एसपी

इस शादी ने पूरे मध्य प्रदेश और पंजाब के प्रशासनिक गलियारों में खास सुर्खियां बटोरी हैं. सबसे कमाल की बात तो ये है कि पल्लवी के बड़े भाई आदित्य मिश्रा 2018 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में देवास जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) हैं. बालाघाट SP रहते हुए भी वे काफी लोकप्रिय रहे. इतना ही नहीं आदित्य की पत्नी भी IIT मद्रास से पढ़ी हैं और रिसर्च साइंटिस्ट हैं.

पिता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकील

उधर IAS पल्लवी मिश्रा के पिता अजय मिश्रा जबलपुर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं. अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए अजय मिश्रा ने बहुत संघर्ष किया है. बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब हो इसलिए उन्होंने परिवार को भोपाल रखा और खुद हफ्ते में चार रातें नर्मदा एक्सप्रेस में सफर कर जबलपुर से काम संभाला. पल्लवी की मां डॉ. रेणु मिश्रा ने कॉलेज प्राचार्य की जिम्मेदारी के साथ बच्चों की पढ़ाई संभाली. दादा महेश दत्त मिश्रा एमपी पुलिस में DSP रहे.

UPSC 2022 में 73वीं रैंक

पल्लवी के बारे में बात करें तो 14 अक्टूबर 1997 को भोपाल में जन्मी पल्लवी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली से बीए एलएलबी (ऑनर्स) करने के बाद संगीत में मास्टर्स डिग्री भी हासिल की और शास्त्रीय गायन सीखा. कोरोना काल में बड़े भाई को वर्दी में सेवा करते देख उन्होंने सिविल सेवा में जाने की ठानी. बिना किसी कोचिंग के सेल्फ-स्टडी करते हुए उन्होंने दूसरे प्रयास में UPSC 2022 में 73वीं रैंक हासिल की.

Exit mobile version