MP Rain: खतरे के निशान से ऊपर बह रही पार्वती नदी, बैरसिया-नरसिंहगढ़ के बीच आवागमन बंद
सांकेतिक तस्वीर
MP Rain: जुलाई महीने की शुरूआत से ही मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तेज बारिश के कारण पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग पर नदी के बीच बना अस्थायी वैकल्पिक मार्ग पानी में डूब गया है. नदी का बहान इतना तेज है कि इस पार से उस जाना जान जोखिम में डालने जैसा होगा.
सभी प्रकार का आवागमन बंद
इसलिए एसडीएम बैरसिया ने तत्काल प्रभाव से इस रास्ते पर सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं, ताकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके. एसडीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पार्वती नदी पर स्थित पुराना पुल पहले से ही क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद है. आवागमन के लिए बनाया गया आस्थायी वैकल्पित मार्ग भी जलमग्न हो चुका है. इसलिए दोपहिया, चारपहिया, टैक्टर, भारी वाहनों सहित पैदल आवागमन भी पू्री तरह से प्रतिबंधित रहेगा.
निर्देशों का पालन न करने पर होगी कार्रवाही
एसडीएम के आदेश में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड एवं सुरक्षा संकेतक स्थापित किए जाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति जोखिम उठाकर मार्ग का उपयोग न कर सके. इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरूद्धभारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 तथा अन्य प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी.
वैकल्पिक मार्गों के उपयोग के निर्देश
इस आदेश के पालन के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत, लोक निर्माण विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को सतत निगरानी रखने और आवश्यकता अनुसार सुरक्षा बल तैनात कर नागरिकों को सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कराने के निर्देश दिए गए हैं.
ये भी पढे़ं- MP News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बेतवा नदी में डूबने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत