Vistaar NEWS

भोपाल से बिहार और रीवा जाना होगा और आसान! दिवाली-छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, इन रेलवे स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

train

ट्रेन

Bhopal Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर लोग बड़ी संख्या में एक शहर से दूसरे शहर या अन्य राज्य में जाते हैं. यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी से टिकट बुकिंग कराने में समस्या का सामना करना पड़ता है. पैसेंजर्स को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए भारतीय रेल ने रानी कमलापति-दानापुर, रीवा- रानी कमलापति और रीवा-डॉ. अंबेडकर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

रानी कमलापति-दानापुर ट्रेन (गाड़ी संख्या 01667/ 01668)

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन बिहार के दानापुर के बीच चलेगी. ये 12 अक्टूबर को शुरू होगी और 16 नवंबर तक चलेगी. हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को चलेगी. भोपाल से दोपहर 2.25 बजे ट्रेन रवाना होगी. ये ट्रेन अगले दिन सुबह 9.15 बजे दानापुर पहुंचेगी. वहीं, दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल (गाड़ी संख्या 01668) सुबह 11.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10.50 बजे पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन 11-11 फेरे लगाएगी.

ट्रेन का स्टॉपेज: नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा, कटनी, नैहर, सतना, मानिकपुर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर होते हुए ट्रेन दानापुर पहुंचेगी.

रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल

त्योहार के समय भोपाल से रीवा के बीच बड़ी संख्या लोग यात्रा करते हैं. रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (गाड़ी संख्या 02192) 17 एवं 24 अक्टूबर और 7 एवं 14 नवंबर को चलेगी. रीवा से ट्रेन दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी. यह रात 9.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. इसी दिन ट्रेन रात 10.15 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी.

ट्रेन का स्टॉपेज: विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना में रहेगा. ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे होंगे.

ये भी पढ़ें: बुधनी में बुलडोजर एक्शन पर भड़के शिवराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन, बोले- CM से करूंगा बात

रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर पूजा स्पेशल

रीवा और इंदौर के डॉ.अंबेडकरनगर के बीच ट्रेन चलेगी. ट्रेन (गाड़ी संख्या 01704) रीवा से रात 10.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3.05 बजे डॉ.अंबेडकरनगर पहुंचेगी. ट्रेन (गाड़ी संख्या 01703) डॉ. अंबेडकरनगर स्टेशन से रात 9.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1.30 बजे रीवा पहुंचेगी.

ट्रेन का स्टॉपेज: सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सीहोर और शुजालपुर

Exit mobile version