Bhopal Rani Kamlapati Station Viral Video: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन देश का पहला वर्ल्ड क्लास स्टेशन है. चमचमाता फर्श, शानदार लाइटिंग और कोनकोर्स सबकुछ किसी एयरपोर्ट की तरह लगता है. इसी स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें भैंसें प्लेटफॉर्म पर घूमती नजर आ रही हैं. अब यात्री सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर इन दिनों रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो भैंस प्लेटफॉर्म पर घूमती नजर आ रही हैं. दोनों भैंसें कीचड़ में लिपटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि ये पूरा वाकया सोमवार (5 अक्टूबर) का है, जो प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुआ. इस दौरान वहां मौजूद यात्री घबराए हुए दिखे और सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क हो गए.
कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया. एक भैंस ने प्लेटफॉर्म पर गोबर भी कर दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है. वहीं, एक गार्ड भैंसों को प्लेटफॉर्म से हटाने की कोशिश करता दिखा. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल किए जा रहे हैं. इस घटना के कुछ देर बाद पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने दौरा किया था.
450 करोड़ की लागत से तैयार
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को पहले हबीबगंज स्टेशन के नाम से जाना जाता था. इस स्टेशन का 450 रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2021 में इसका लोकार्पण किया था. भवन निर्माण में ही 100 करोड़ की लागत आयी. ये मध्य प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन है.
ये भी पढ़ें: MP के किसानों से जुड़ी खबर! भावांतर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रोसेस
यहां 700 से ज्यादा यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है. 11 स्केलेटर, 3 लिफ्ट और 3 ट्रेवलेटर लगाए गए हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 160 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ ही अलग-अलग एंट्री और एग्जिट गेट तैयार किए गए हैं.
