त्योहारी सीजन में सीटों की टेंशन खत्म! 8 की जगह 16 कोच के साथ चलेगी भोपाल-रीवा वंदे भारत
वंदे भारत एक्सप्रेस, फाइल फोटो
अक्सर त्योहारों के सीजन में ट्रेनों भीड़ बढ़ जाती है. भीड़ ज्यादा होने के कारण कन्फर्म टिकट मिल पाना बड़ा मुश्लि हो जाता है. ऐसे में यात्रियों को अपने घर जाने में मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. रेलवे ने इस समस्या को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. भोपाल और रीवा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच बढ़ा दिए गए हैं.
8 की जगह 16 कोच
रानी कमलापति से रीवा के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत अब 8 की जगह 16 कोच के साथ चल रही हैं. रेलवे द्वारा ये व्यवस्था 7 अगस्त से शुरु की गई है जो 24 अक्टूबर तक जारी रहेगी. यानी करीब 75 दिनों तक यात्रियों के लिए ट्रेन में ज्यादा सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने की चांस ज्यादा बढ़ जाएंगे.
रेलवे ने किया अस्थायी बदलाव
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 20174/20173 रीवा-रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस की रेक संरचना में अस्थायी बदलाव किया गया है. पहले ट्रेन में आठ कोच थे, जबकि अब 16 कोच वाली वंदे भारत रेक लगाई जा रही है. कोच 16 हो जाने के बाद से ट्रेन में सीटों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है.
भोपाल-रीवा के यात्रियों को फायदा
रेलवे के इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा त्योहारी सीजन में भोपाल, रीवा और रास्ते के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा. अभी तक कम सीटों के कारण वंदे भारत में रिजर्वेशन जल्दी फुल हो जाता था. अब अतिरिक्त कोच जुड़ने से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना रहेगी.
ये भी पढ़ें: Bhopal Metro: दिन का खर्च 8 लाख, कमाई 15 हजार…तीन महीने में तीसरी बार घटे भोपाल मेट्रो के फेरे