RGPV पेपर चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई! एग्जाम कंट्रोलर अर्चना तिवारी को हटाया गया, संजीव शर्मा को मिली जिम्मेदारी
RGPV विश्वविद्यालय(File Photo)
Bhopal RGPV Exam Paper Leak: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पेपर चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. डॉ. अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक के पद से हटा दिया गया है. उनके साथ पर संजीव शर्मा को जिम्मेदारी गई है. कार्रवाई के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.
विभागीय जांच के आदेश दिए गए
इसके साथ ही डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी के डायरेक्टर पद से भी हटाया गया. दोनों प्रोफेसरों को एग्जाम सेल से भी हटाया गया है. डॉ. मृत्युंजय और डॉ. जटावा को भी एग्जाम सेल से हटाया गया. पेपर चोरी मामले में तीनों प्रोफेसरों की लापरवाही पाई गई है. लापरवाही बरतने वाले प्रोफेसरों पर विभागीय जांच भी बैठाई गई. जीतेन्द्र अग्रवाल को डिपार्टमेंट ऑफ़ बायो टेक्नोलॉजी का प्रभार दिया गया.
क्या है पूरा मामला?
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है, जो इंजीनियरिंग समेत दूसरे कोर्स संचालित करती है. 4 जुलाई को बीटेक के चौथे सेमेस्टर का पेपर था. एग्जाम सुबह 11 बजे होना था. करीब 200 स्टूडेंट्स परीक्षा देने पहुंचे लेकिन आखिरी समय में परीक्षा को स्थगित कर दिया गया. छात्रों को वापस लौटा दिया गया. बाद में मालूम चला कि पेपर चोरी हो गए हैं.
इससे विश्वविद्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे. पेपर चोरी की शिकायत पुलिस से की गई. परीक्षा नियंत्रक डॉ. अर्चना तिवारी को नोटिस देकर जवाब मांगा था, अब उन पर कार्रवाई की गई है.
ये भी पढ़ें: एग्जाम से पहले RGPV यूनिवर्सिटी से क्वेश्चन पेपर चोरी! 200 छात्रों की परीक्षा टली, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
बाथरूम से पेपर लेकर फरार हुए चोर
विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी को एग्जाम सेल बनाया गया था. यहीं से पेपर की चोरी हुई थी. यहां सील बंद लिफाफे में पेपर रखे हुए थे. इसके साथ ही आपको बता दें कि इसी डिपार्टमेंट में डॉक्टर अर्चना तिवारी परीक्षा नियंत्रक का दफ्तर है. वहां मौजूद चपरासी और गार्ड ने बताया कि बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़ चोर पेपर लेकर फरार हो गए.