Vistaar NEWS

Vistaar Shiksha Samman: नई पीढ़ी को राजनीति में आना चाहिए, बोले सांसद आलोक शर्मा, कहा- ये सम्मान आपके कठिन परिश्रम के लिए

Education Award 2026

शिक्षा सम्मान 2026

Vistaar Shiksha Samman Live: भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘विस्तार शिक्षा सम्मान 2026’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह शामिल हुए. उन्‍होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्‍चों का उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम की शुरूआत भोपाल संसाद आलोक शर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ की. कार्यक्रम में डिजिटल एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए. इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में शानदार काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया.

अभय वर्मा

जुलाई महीने में हम एक साथ सिंगल क्लिक के माध्यम से 10 हजार स्मार्ट क्लास शुरू करने जा रहे हैं. नई शिक्षा नीति का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें स्किल्ड बनाना है.

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह

अभय वर्मा

नई पीढ़ी को राजनीति में आना चाहिए – सांसद आलोक शर्मा

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन किया. उन्‍होंने कहा कि विस्‍तार न्‍युज ने छात्र-छात्राओं के लिए जो शिक्षा सम्मान समाराेह आयोजित किया है, उसके लिए मैं विस्‍तार न्‍यूज चैनल का अभार व्‍यक्त करता हूं. सांसद ने आगे कहा कि आज का सम्मान आपके कठिन परिश्रम का सम्मान है, आपने अच्‍छे नंबर लाकर अपना ही नहीं आपने अपने माता-पिता और स्‍कूल का नाम रोशन किया है. आलोक शर्मा ने आगे कहा कि शिक्षा की इस रेस में बच्‍चों ना रूकना है, ना ठहरना है अपने लक्ष्‍य तक आगे बढ़ते रहना है. सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी को राजनीति में आना चाहिए.

अभय वर्मा

सेज की दो यूनिवर्सिटी, जो इंदौर और भोपाल में स्‍थापित है. सेज के साथ 40 हजार विद्यार्थियों का भविष्‍य जुड़ा हुआ है. सेज का मोटिव है छात्र-छात्राओं को अच्‍छी शिक्षिा देना और देश में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना.

शिवानी अग्रवाल – मैनेजिंग डायरेक्टर, सेज यूनिवर्सिटी

विनय कुशवाहा

शिक्षा सिर्फ संपूर्ण विकास के लिए होना चाहिए. बच्चों में निखार शिक्षा से आता है. शिक्षा कामयाब का मापदंड नहीं होना चाहिए. इसके मायने व्यवहार में निखार होना चाहिए.

रफत वारसी, चेयरमैन, राज्य हज कमेटी

विनय कुशवाहा

शिक्षा से व्यक्ति का संपूर्ण विकास हो सकता है. इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तक कुरान है. इसकी शुरूआत होती है इकरा से. इसका मतलब होता है पढ़ो.

रफत वारसी, चेयरमैन, राज्य हज कमेटी

विनय कुशवाहा

मोबाइल एक क्रांति है, इसे जैेसे इस्तेमाल करेंगे, ये वैसा परिणाम देगा.

पुष्पेंद्र गौतम, डायरेक्टर, आर्यावर्त यूनिवर्सिटी

विनय कुशवाहा

मैंने कुछ ऐसे कोर्स का निर्माण किया है जिससे बच्चों को 1000 फीसदी नौकरी मिलेगी. ये अगले साल से शुरू होने वाले हैं.

पुष्पेंद्र गौतम, डायरेक्टर, आर्यावर्त यूनिवर्सिटी

विनय कुशवाहा

विद्यार्थी समाज का आईना होता है. मेरा कार्य है उत्कृष्ट शिक्षा देना है, कम से कम शुल्क में. ग्रामीण क्षेत्र में इसे पहुंचाना है.

पुष्पेंद्र गौतम, डायरेक्टर, आर्यावर्त यूनिवर्सिटी

विनय कुशवाहा

मोबाइल का उपयोग सीमित करें. इससे क्रिएटिविटी खत्म हो रही है. अभिभावक इस कार्य में सहयोग में करें.

अशोक दीक्षित

आदित्य विद्या मंदिर, डायरेक्टर

विनय कुशवाहा

बदलते परिवेश में NEP बहुत इफेक्टिव है. बच्चों इस पद्धति को अपनाकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

अशोक दीक्षित

आदित्य विद्या मंदिर, डायरेक्टर

विनय कुशवाहा

टीचर का चैलेंज बढ़ गया है. शिक्षक और बच्चों के बीच बॉन्डिंग जरूरी है. ऐसे हम रिलेशन स्थापित करते हैं.

अशोक दीक्षित

आदित्य विद्या मंदिर, डायरेक्टर

विनय कुशवाहा

जब बच्चे के पास उचित और अनुचित पहचान की शक्ति हो तो हम उसका छिपा हुआ टैलेंट खोज पाते हैं

अशोक दीक्षित

आदित्य विद्या मंदिर, डायरेक्टर

Exit mobile version