Vistaar Shiksha Samman: नई पीढ़ी को राजनीति में आना चाहिए, बोले सांसद आलोक शर्मा, कहा- ये सम्मान आपके कठिन परिश्रम के लिए

Vistaar Shiksha Samman Live: डिजिटल एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे. इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में शानदार काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा.
Education Award 2026

शिक्षा सम्मान 2026

Vistaar Shiksha Samman Live: भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘विस्तार शिक्षा सम्मान 2026’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह शामिल हुए. उन्‍होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्‍चों का उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम की शुरूआत भोपाल संसाद आलोक शर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ की. कार्यक्रम में डिजिटल एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए. इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में शानदार काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया.

ज़रूर पढ़ें