भोपाल में 4 नवंबर को BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम’, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान
भाजपा कार्यालय भोपाल
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 4 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से “लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” कार्यक्रम अटल पथ, टीटी नगर पर प्रस्तावित है. अटल पथ से अपेक्स बैंक तिराहे तक एक वृहद रैली का आयोजन भी किया जाएगा. उक्त कार्यक्रम में लगभग 1200 बसों एवं 2 हजार चार पहिया वाहनों से 40-50 हजार कार्यकर्ताओं/जनसमुदाय के आने की संभावना है.
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ताओं की बसों एवं चार पहिया वाहनों के मार्ग, ड्रॉप एंड गो, पार्किंग और आमजन के सुगम यातायात संचालन के लिए डायवर्जन व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-
भोपाल जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों, जिला विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर आदि जिलों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालों को लाने वाली बसों के लिए मार्ग, ड्रॉप एंड गो एवं पार्किंग व्यवस्था.
- विदिशा/रायसेन की ओर से आने वाली बसें- पटेल नगर, ग्राम खजूरी कलां तिराहे, पिपलानी रोड, महात्मा गांधी चौराहा, चेतक ब्रिज, बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड क्रमांक-1, अपेक्स बैंक, टीटी क्रॉस होते हुए टीटी नगर स्टेडियम के पास कार्यकर्ताओं को उतारकर बसों को एलएलए रेस्ट हाउस परिसर में पार्क करेंगे. वापसी में लिंक रोड-1 पर उक्त बसें सवारियां बैठाकर ले जा सकेंगी.
- नर्मदापुरम व मंडीदीप, मिसरोद, बागसेवनिया रोड की ओर से आने वाली बसें- नर्मदापुरम रोड, सावरकर सेतु, गणेश मंदिर, मानसरोवर तिराहा, लिंक रोड-2, अर्जुन नगर, सेकंड स्टॉप, तुलसी नगर से होते हुए अटल पथ के पास कार्यकर्ताओं को उतारकर अपने वाहनों को तुलसी नगर अंबेडकर पार्क के पास पार्क करेंगे. वापसी में उसी स्थान पर आकर सवारियां बैठाकर ले जा सकेंगे.
- सीहोर/रातीबड़/नीलबड़ की ओर से आने वाली बसें- रातीबड़, नीलबड़, साखी ढाबा तिराहा, भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा होकर जवाहर चौक पर कार्यकर्ताओं को उतारकर बसों को मॉडल स्कूल में पार्क करेंगे. वापसी में उक्त स्थान पर आकर सवारियां बैठाकर ले जा सकेंगी.
- ग्रामीण क्षेत्र मुबारकपुर बायपास की ओर से आने वाली बसें- मुबारकपुर, गांधी नगर, लालघाटी चौराहा, वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा, रंगमहल होकर कमला नेहरू स्कूल सेंटर पॉइंट पर कार्यकर्ताओं को उतारकर बसों को टीटी नगर दशहरा मैदान के आसपास पार्क करेंगे. वापसी में उक्त स्थान पर आकर सवारियां बैठाकर ले जा सकेंगी.
- भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहे से जवाहर चौक की ओर, मेनिट से माता मंदिर होकर रोशनपुरा की ओर, 1250 चौराहे से लिंक-1 होकर अपेक्स बैंक, रोशनपुरा की ओर, कंट्रोल रूम से रोशनपुरा की ओर, पॉलिटेक्निक चौराहे से बाणगंगा होकर रोशनपुरा की ओर कार्यक्रम के दौरान इन मार्गों पर यातायात का दबाव अधिक रहेगा. इस हेतु वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर आवागमन करें.
परिवर्तित मार्ग: जिन वाहन चालकों को कार्यक्रम में नहीं आना है, वे निम्न वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैं.
- माता मंदिर चौराहे से लिंक रोड-2, सेकंड स्टॉप, अर्जुन नगर, लिंक रोड-01 से जेल रोड होकर आवागमन कर सकेंगे.
- भारत माता डिपो चौराहा, स्मार्ट रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा होकर पुराने शहर की ओर आवागमन कर सकेंगे.
- मेनिट चौराहे से नेहरू नगर, भदभदा चौराहा, डिपो चौराहा (भारत माता चौराहा), स्मार्ट रोड होकर आवागमन कर सकेंगे.
जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें. किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नंबर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें तथा व्हाट्सएप नंबर 7587602055 पर भी बताएं. हम आपको सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ये भी पढे़ं- ‘कांग्रेस ने कभी भी जनता का सहयोग नहीं किया’, जबलपुर में BJP की लोकतंत्र बचाओ यात्रा में बोले CM मोहन यादव