‘कांग्रेस ने कभी भी जनता का सहयोग नहीं किया’, जबलपुर में BJP की लोकतंत्र बचाओ यात्रा में बोले CM मोहन यादव
सीएम मोहन यादव, जबलपुर
भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नारे के साथ विशाल पदयात्रा का आयोजन किया. पदयात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. पदयात्रा की शुरुआत गोल बाजार से हुई. यहां से मालवीय चौक होते हुए उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गलियों से गुजरी.
51 स्थानों पर बनाए गए मंच
पदयात्रा के स्वागत के लिए शहर में 51 स्थानों पर मंच बनाए गए थे. इन मंचों से नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया. भाजपा ने इस आयोजन को बड़ा रूप देने के लिए जबलपुर सहित प्रदेश की 17 विधानसभा सीटों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुलाया था. पार्टी की ओर से रैली में करीब एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया था.
आयोजन में छात्र-छात्राएं भी शामिल
हालांकि, इस लक्ष्य के मुकाबले रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. पदयात्रा में भीड़ जुटाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं. जबलपुर के सभी कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई थी और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी आयोजन में शामिल किया गया. भाजपा नेताओं ने इस आयोजन के जरिए पार्टी की ताकत और कार्यकर्ताओं की एकजुटता प्रदर्शित करने का प्रयास किया. वहीं, शहर में रैली के चलते राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं.
विपक्ष अराजकता फैलाने का काम कर रहा है-मंत्री अर्जुन मेघवाल
इस मौके पर कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि देश में विपक्ष से अराजकता फैलाने का काम कर रहा है. राष्ट्रपति हो या सुप्रीम कोर्ट नियमों के मुताबिक नहीं चल रहा है कानून मंत्री ने मंच से मोदी कहीं नहीं जाएगा का गाना भी गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस का अतीत रहा है. इन्होंने कभी भी जनता का सहयोग नहीं किया जबलपुर इतिहास का कब आ रहा है.
यहां कांग्रेस के नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भी विरोध किया था, आज जबलपुर की जनता ने कांग्रेस को ही करारा जवाब दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने की कोशिश करें.
यह भी पढ़ें: WPL 2027 Unsold Players: इन 5 खिलाड़ियों के नहीं बिकने से हर कोई हैरान! ऑक्शन में क्यों किसी ने नहीं लगाया दांव?