Vistaar NEWS

MP News: शिकायतें सुनने BJP दफ्तर में बैठेंगे मोहन कैबिनेट के मंत्री, शेड्यूल जारी

mp news

बीजेपी कार्यालय

MP BJP News: मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार और संगठन के बीच तालमेल बैठाने के लिए भाजपा ने एक अनोखी पहल शुरू की है. नवंबर महीने में 14 दिन तक मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बैठकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. भाजपा प्रदेश संगठन ने इसको लेकर बकायदा पूरा कैलेंडर जारी किया है.

कार्यकर्ताओं की सुनेंगे समस्याएं

संगठन ने त्योहारों की छुट्टियों और शनिवार-रविवार को छोड़कर सभी कार्यदिवसों में मंत्रियों की ड्यूटी तय की है. हर मंत्री को अपने तय दिन पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मौजूद रहना होगा और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन मुलाकात करनी होगी.दरअसल, लंबे समय से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता शिकायत कर रहे थे.

2 से 30 नवंबर तक चलेगा मंत्री दरबार

यह विशेष अभियान 2 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा. पहले चरण में कैबिनेट मंत्रियों को दो-दो की जोड़ी में बुलाया गया है, जबकि आखिरी दिनों में राज्य मंत्रियों की अकेले ड्यूटी लगाई गई है.

पूरा शेड्यूल इस प्रकार है –

Exit mobile version