MP News: शिकायतें सुनने BJP दफ्तर में बैठेंगे मोहन कैबिनेट के मंत्री, शेड्यूल जारी
बीजेपी कार्यालय
MP BJP News: मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार और संगठन के बीच तालमेल बैठाने के लिए भाजपा ने एक अनोखी पहल शुरू की है. नवंबर महीने में 14 दिन तक मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बैठकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. भाजपा प्रदेश संगठन ने इसको लेकर बकायदा पूरा कैलेंडर जारी किया है.
कार्यकर्ताओं की सुनेंगे समस्याएं
संगठन ने त्योहारों की छुट्टियों और शनिवार-रविवार को छोड़कर सभी कार्यदिवसों में मंत्रियों की ड्यूटी तय की है. हर मंत्री को अपने तय दिन पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मौजूद रहना होगा और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन मुलाकात करनी होगी.दरअसल, लंबे समय से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता शिकायत कर रहे थे.
2 से 30 नवंबर तक चलेगा मंत्री दरबार
यह विशेष अभियान 2 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा. पहले चरण में कैबिनेट मंत्रियों को दो-दो की जोड़ी में बुलाया गया है, जबकि आखिरी दिनों में राज्य मंत्रियों की अकेले ड्यूटी लगाई गई है.
पूरा शेड्यूल इस प्रकार है –
- 2 नवंबर, सोमवार: उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री गौतम टेटवाल
- 3 नवंबर, मंगलवार: मंत्री राकेश सिंह और दिलीप अहिरवार
- 4 नवंबर, बुधवार: मंत्री विश्वास सारंग और लखन पटेल
- 5 नवंबर, गुरुवार: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रतिमा बागरी
- 12 नवंबर, गुरुवार: मंत्री करण सिंह वर्मा और नरेंद्र शिवाजी पटेल
- 16 नवंबर, सोमवार: मंत्री तुलसी सिलावट और नारायण सिंह कुशवाह
- 17 नवंबर, मंगलवार: मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और धर्मेंद्र भावसिंह लोधी
- 18 नवंबर, बुधवार: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और संपतिया उइके
- 19 नवंबर, गुरुवार: मंत्री उदय प्रताप सिंह और निर्मला भूरिया
- 23 नवंबर, सोमवार: मंत्री इंदर सिंह परमार और नागर सिंह चौहान
- 24 नवंबर, मंगलवार: मंत्री कुंवर विजय शाह और दिलीप अहिरवार
- 25 नवंबर, बुधवार: मंत्री राकेश शुक्ला
- 26 नवंबर, गुरुवार: मंत्री चेतन कश्यप
- 30 नवंबर, सोमवार: राज्य मंत्री कृष्णा गौर और दिलीप जायसवाल