दिल्ली दरबार में दतिया में मिली हार पर मंथन, नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी के साथ होने वाली है बड़ी बैठक!
नरोत्तम मिश्रा
दतिया में उपचुनाव तो संपन्न हो चुका है लेकिन अभी राजनीतिक गतिविधियां नहीं थमी हैं. भारतीय जनता पार्टी दतिया में हुई हार के कारणों की पड़ताल करने में लगी हुई है. मतगणना के बाद से लगातार बैठकों और आरोपों का दौर जारी है. पहले भोपाल और दिल्ली में भाजपा संगठन के बड़े पदाधिकारियों के बीच बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में नरोत्तम मिश्रा और दतिया से भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी भी शामिल हो सकते है.
नरोत्तम मिश्रा पहुंचे दिल्ली
जानकारी के मुताबकि, दतिया उपचुनाव में हार के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दिल्ली पहुंच चुके हैं. नरोत्तम मिश्रा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय संगठन से मुलाकात करेंगे, साथ ही बैठक में दतिया उपचुनाव में हुई हार के कारणों का विस्तृत फीडबैक देंगे और संगठन के सामने अपना पक्ष रखेंगे.
भीतरघात के आरोपों पर चर्चा
इतना ही नहीं दतिया भाजपा कार्यकारिणी भंग किए जाने और कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी पर भी अपना पक्ष रखेंगे. नरोत्तम मिश्रा पर लगे भीतरघात के आरोपों पर भी इस बैठक में चर्चा हो सकती है. खबर ये भी है कि दतिया से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी दिल्ली जाएंगे और पार्टी के नेताओं के साथ संगठन से मुलाकात करेंगे.
सीएम मोहन यादव पहले से दिल्ली में मौजूद
गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं. तिया उपचुनाव के परिणामों और संगठनात्मक विषयों के बीच उनका यह दिल्ली दौरा राजनीतिक हलचल के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सीएम के इस दौरे के दौरान उनके केंद्रीय नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें:Live: लोकसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब दे सकते हैं अमित शाह, FCRA बिल पर रहेगी सबकी नजर