जगदीशपुर में होगी ऐतिहासिक कैबिनेट मीटिंग, इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर सीएम मोहन यादव समेत सभी मंत्री रवाना

MP Cabinet Meeting In Jagdishpur: मध्य प्रदेश सरकार की एतिहासिक कैबिनेट बैठक जगदीशपुर में होने जा रही है. इसके लिए मुख्यमंत्री समेत सभी इलेक्ट्रिक बसों में बैठकर जगदीशपुर के लिए रवाना हो चुके हैं.
historic cabinet meeting in jagdishpur

कैबिनेट बैठक, जगदीशपुर

MP Cabinet Meeting In Jagdishpur: मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से डेस्टिनेशन कैबिनेट को बढ़ावा देते हुए भोपाल से सटे ऐतिहासिक जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया है. कैबिनेट की मीटिंग के लिए सीएम समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने सादगी की मिसाल पेश की है. मीटिंग में शामिल होने के लिए सीएम मोहन यादव समेत सभी इलेक्ट्रिक बस में बैठकर जगदीशपुर के लिए रवाना हो गए हैं.

इससे पहले कहां-कहां हुई कैबिनेट बैठकें?

खास बात ते ये है कि सीएम और मंत्री ही नहीं इस बैठक में शामिल होने वाले तमाम अधिकारी भी पर्सनल गाड़ी से न जाकर इलेक्ट्रिक बसों से जगदीशपुर पहुंचे हैं. सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में ये 8वीं डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक हैं. इससे पहले जबलपुर (शक्ति भवन), दमोह (सिंग्रामपुर), खरगोन (महेश्वर), इंदौर (राजवाड़ा), नर्मदापुरम (पचमढ़ी), छतरपुर (महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर) और बड़वानी (नागलवाड़ी) जिलों में हुई बैठकें शामिल हैं.

मानसून सत्र में पेश होगा UCC बिल

जगदीशपुर में होने जा रही बैठक में सबसे बड़ा चर्चा का विषय समान नागरिक संहिता (यूसीसी) है. बैठक में मोहन कैबिनेट यूसीसी को हरी झंडी देगी. 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) संबंधित विधेयक पेश किया जाना लगभग तय है. ऐसे सरकार इससे जुड़े हर पहलु पर पूर्ण विचार-विमर्श कर रही है. बैठक में यूसीसी के साथ अन्य विधेयकों के प्रारूप को भी मंजूरी मिलेगी.

कैबिनेट बैठक के लिए जगदीशपुर ही क्यों?

भोपाल से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित जगदीशपुर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है. यहां स्थित गोंड महल, रानी महल और चमन महल प्रदेश की महत्वपूर्ण पुरातात्विक धरोहरों में गिने जाते हैं. गौरतलब है कि जगदीशपुर पहले इस्लामनगर के नाम से जाना जाता था. साथ ही इसका अतीत ऐतिहासिक रहा है. बाद में सरकार ने इस जगह का नाम बदलकर जगदीशपुर कर दिया था.

ये भी पढ़ें: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध B.Ed कॉलेजों की अनियमितता का मामला, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जांच शुरू की

ज़रूर पढ़ें