Hanuman Ansh Movie: CM मोहन यादव ने देखी ‘हनुमान अंश’, बोले-हमारी धार्मिक जड़ें गहरी हैं

Hanuman Ansh Movie: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कोलार के सिनेमा हॉल में हनुमान अंश मूवी देखने पहुंचे. विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया स्वागत. सीएम ने कहा- नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म है, धार्मिक जड़ें गहरी हैं. टैक्स फ्री पर बोले- बाद में विचार करेंगे.
Hanuman Ansh

हनुमान अंश

Hanuman Ansh Movie: भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कोलार के सिनेमा हॉल में हनुमान अंश मूवी देखने पहुंचे. मुख्यमंत्री का विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वागत किया. जिला अध्यक्ष और विधायक के साथ मुख्यमंत्री ने पूरी फिल्म देखी. मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हनुमान अंश मूवी देखने के लिए आए हुए हैं.

सीएम ने क्या कहा ?

मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कई सारे कलाकारों ने हमारे प्रदेश में काम किया है। यह एक आध्यात्मिक फिल्म है. इसमें नीम करोली बाबा का पूरा जीवन दिखाया गया है. श्रद्धा और जीवन का विशेष संगम इस फिल्म में है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अध्यक्ष और विधायक के साथ फिल्म देखने के लिए आया हूं. हमारी जो धार्मिक जड़ें हैं, बहुत गहरी हैं.

सीएम ने कहा कि भगवान हनुमान जी का अंश बने नीम करोली बाबा को इस फिल्म में दिखाया गया है. भगवान का आशीर्वाद पाएं, इसी भावना के बलबूते पिक्चर देखने के लिए आए हैं. उन्होंने आगे कहा कि गरीबों की सेवा करें, असमानता दूर करें, सर्वहारा वर्ग के लिए काम करना बीजेपी की मूल भूमिका है. फिल्म देखने के बाद मुझे इस बात का संतोष है कि मन प्रसन्न हुआ है.

टैक्स फ्री पर बोले- विचार करेंगे

वहीं फिल्म को टैक्स फ्री करने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर बाद में विचार करेंगे. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसी फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है, जिसके बाद मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री की मांग उठ रही है. हाल ही में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर ‘हनुमान अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है. विधायक ने कहा है कि यह फिल्म सनातन संस्कृति से जुड़ी हुई है और इसमें हनुमान जी के स्वरूप को दिखाया गया है, इसलिए आम गरीब व्यक्ति भी इसे देख सके, इसके लिए फिल्म को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए.

विधायक ने क्या कहा ?

MLA के मुताबिक यह फिल्म कैंची धाम के नीम करोली बाबा पर आधारित है और दर्शकों से इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. फिल्म की जबरदस्त पब्लिसिटी को देखते हुए थियेटर संचालकों ने टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, जोकि गलत है. विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि टिकट के दाम बढ़ने से गरीब और आम दर्शक फिल्म देखने से वंचित हो रहे हैं. सनातन आस्था से जुड़ी फिल्म होने के कारण इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए.

विधायक ने मुख्यमंत्री से फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करने का आग्रह किया है. वहीं विधायक गोलू शुक्ला ने अपन विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए पहल करते हुए गुरुवार 10 तारीख को विधानसभा क्षेत्र 3 की जनता के लिए ‘हनुमान अंश’ का विशेष शो आयोजित करने का भी ऐलान किया है.

नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक संदेशों से प्रेरित फिल्म Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की एक नई और अद्भुत इबारत लिख दी है. पहले दिन महज 10 लाख रुपये की सुस्त शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने केवल सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों के भारी समर्थन के दम पर भारत में 81.41 करोड़ रुपये नेट (96.03 करोड़ रुपये ग्रॉस) का रिकॉर्ड आंकड़ा पार कर लिया है.

इस ऐतिहासिक व्यावसायिक सफलता के बीच, फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी (Dr Vishal Chaturvedi) ने एक इंटरव्यू में उस संघर्ष को याद किया है जब इस कहानी को एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा अपमानजनक तरीके से खारिज कर दिया गया था. विशाल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया, ‘जब मैं अपनी कहानी पिच करने एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास गया और महाराज जी (नीम करोली बाबा) की जीवन गाथा सुनाई, तो मैं इतना भावुक हो गया कि मेरी आंखों से आंसू बह निकले और मैं रो पड़ा. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया.’

ये भी पढे़ंः ‘थोड़ी मैथ्स भी सीख लो…’, किस पर भड़के शहजाद पूनावाला? राहुल गांधी जैसा IQ लेवल बताया

ज़रूर पढ़ें