Vistaar NEWS

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर रनवे से लौटा विमान, पार्टी पर फूटा विधायकों का गुस्सा, बोले- कांग्रेस से गलती हुई

mp rajya sabha election

कांग्रेस विधायक

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 2026 के बीच सियासत अपने चरम पर पहुंच गई है. कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया है. दूसरी तरफ भोपाल से बेंगलुरू जा रहे विधायकों का फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है औ अब सभी विधायाक वापस अपने आवास पर लौट रह है. दरअसल कांग्रेस ने क्रास वोटिंग के डर से अपने कई विधायकों को प्रदेश से बाहर शिफ्ट करने प्लान बनाया था लेकिन प्रत्याशी का नामांकन रद्द होते ही सब कुछ स्थगित हो गया.

हम बहुत गुस्से में है-कांग्रेस विधायक

इस दौरान जब कांग्रेस विधायक एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे तब कई विधायकों ने विस्तार न्यूज से बात की और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी. कांग्रेस विधायक का कहना है हमारें नेताओं की बहुत बड़ी गलती है. कुछ दिन बाद सोचसमझ कर प्लान करता है. उन्होंने कहा की कांग्रेस नेताओं ने सभी विधायकों की बेइज्जती की है साथ ही भाजपा ने तो की ही है. उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं ने हम दुखी है और नाराज भी है.

विधायक अनुभा मुंजारे ने क्या कहा?

कांग्रेस पार्टी की विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा है कि जो परिस्थिति निर्मित हुई है इसकी जवाबदेही पार्टी के बड़े नेतृत्व की है. हमारी पार्टी से कहीं न कहीं चूक हुई और गलती हुई है. इसका खामियाजा हम भुगत रहे है. उन्होंने कहा है कि गलती को स्वीकर करना ही बड़े दिल की बात है.

रनवे पर रोक दी गई प्लाइट

दरअसल कांग्रेस पार्टी के कई विधायक बेंगलुरू जाने के तैयार थे लेकिन जब उनका प्लेन उड़ान भरने वाला था तभी उसे रोक दिया गया और उसी समय ये खबर सामने आई कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन चुनाव अधिकारी द्वारा रद्द कर दिया गया है. इसके बाद एक-एक करके सभी विधायक एयरपोर्ट से वापस अपने आवास के लिए रवाना हो गए.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा-

इस पूरे मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या का एक और काला अध्याय है! भाजपा ने अपनी सत्ता, दबाव और तंत्र का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त करवा दिया. जिस गांधीवादी विचारधारा, ईमानदारी और जनसेवा की आवाज़ को जनता राज्यसभा में भेजना चाहती थी, उसे भाजपा ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का गला घोंटकर रोकने का प्रयास किया है.

उन्होंने आगे कहा कि जब चुनाव मैदान में मुकाबला करने का साहस नहीं बचता, तब भाजपा हथकंडों का दुरुपयोग करती है. आज यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही में विश्वास करती है. हम इस अलोकतांत्रिक कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी.

ये भी पढ़ें: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जीतू पटवारी बोले- BJP ने काला अध्याय दर्ज करवा दिया

Exit mobile version