Vistaar NEWS

इंदौर और बालाघाट के बाद उज्जैन आ सकते हैं राहुल गांधी, एक महीने में होगा तीसरा दौरा

RAHUL GANDHI (17)

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Rahul Gandhi MP Visit: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जल्द ही तीसरी बार मध्य प्रदेश का दौरा करने वाले हैं. इस बार कांग्रेस नेता उज्जैन आ सकते हैं. प्रस्तावित दौरे के मुताबिक वे ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे. इसके साथ ही सृजन अभियान की समीक्षा कर सकते हैं.

100 रुपये चंदा अभियान की शुरुआत

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के बैक-टू-बैक दौरे हो रहे हैं. अब उनका उज्जैन में प्रस्तावित दौरा है. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक संगठन स्तर पर इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. 100 रुपये चंदा अभियान की शुरुआत हो सकती है. इसके तहत हर एक परिवार से पार्टी 100 रुपये का चंदा लेगी. इसके साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार परिवारों से राशि जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. इस राशि का इस्तेमाल जिले के संगठन को मजबूत करने में किया जाएगा.

इंदौर-बालाघाट के बाद उज्जैन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. इंदौर में 19 सिंतबर को हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने रोजगार, शिक्षा, पेपर लीक जैसे मुद्दे उठाए थे. 1 अक्टूबर को राहुल गांधी ने बालाघाट दौरा किया था. जहां उन्होंने मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात की थी. कांग्रेस ने स्वास्थ्य, शिक्षा और मनरेगा जैसे मुद्दों पर चर्चा की. 12 दिनों के अंदर ये दूसरा दौरा रहा. अब वे उज्जैन आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Bhopal: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी बंगले में चोरी, स्कूटी-सिलेंडर ले गए चोर, नल की टोटियां तोड़ीं

कांग्रेस के लिए क्या खास होगा?

उज्जैन दौरे को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह दिखाई दे रहा है. फिलहाल उनके आने की तारीख तय नहीं है. मंडल और पंचायत स्तर तक संगठन की एक्टिविटी, पदाधिकारियों की नियमित बैठकें, बूथ स्तर पर संपर्क और मतदाता सूची से जुड़े काम की स्थिति भी चर्चा का विषय हो सकती है. इसे संगठन में नई जान फूंकने वाला दौरा माना जा रहा है.

Exit mobile version