‘बच्चों की मौत कुपोषण और बीमारियों से हुई…’, बालाघाट में बोले राहुल गांधी- पीड़‍ित परिवारों को मुआवजा नहीं मिला

MP News: राहुल गांधी ने कहा कि देश के आदिवासियों के साथ गलत हो रहा है, इसको मैं लोकसभा में उठाऊंगा. राहुल गांधी ने कहा कि बच्‍चों की मौत बीमारियों से हुई.
Rahul Gandhi

राहुल गांधी

MP News: मध्‍य प्रदेश के बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने मृतक आदिवासी बच्‍चों के परिजनों से मुलाकात की. उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के आदिवासियों के साथ गलत हो रहा है इसको मैं लोकसभा में उठाएंगे. राहुल गांधी ने कहा कि बच्‍चों की मौत कुपोषण और बीमारियों से हुई. राहुल गांधी ने कहा कि अभी भी पीड़‍ित परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है. उन्‍होंने कहा कि मैंने देखा है कि गांव में स्‍कूल-अस्‍पताल और कई जरूरी सुविधाएं तक नहीं है.

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी पूरी करे और कम से कम परिवारों को जमीन का पट्टा देने की मांग की है. उन्‍होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे आदिवासी समाज को भारत के बीचों-बीच अकेला छोड़ दिया गया हो, मानो उनके लिए न तो केंद्र सरकार है और न ही मध्य प्रदेश सरकार है.

सरकार अपनी जिम्मेदारियां निभाए – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी ज़मीन, मनरेगा (MGNREGA), वन अधिकार कानून और ज़मीन के अधिकारों से जुड़े मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं. फिर भी, कोई मदद नहीं मिल रही है. मैं सरकार से अपनी जि‍म्मेदारियां निभाने की अपील करता हूं. आपको इन लोगों को वे अस्पताल और स्कूल भी देने चाहिए जिनके वे हकदार हैं.

हमारी सरकार आएगी तो, हम मदद करेंगे – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि आप किस दुनिया में जी रहे हैं. आप हर समय ‘विकास’ की बातें करते हैं, जबकि भ्रष्टाचार भी चौबीसों घंटे चल रहा है, फिर भी जब हमारे आदिवासी भाई-बहनों को ज़रूरत होती है, तो आप कहीं नज़र नहीं आते.

उन्‍होंने कहा कि विपक्ष और कांग्रेस पार्टी की ओर से, मैं यह संदेश देना चाहता हूं ‘अपना काम करें.’ यहां शिक्षा और अस्पताल की सुविधाएं दें, और पक्का करें कि इन लोगों को उनका हक मिले. साथ ही हमने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जैसे ही हमारी सरकार सत्ता में आएगी, हम उनकी मदद करेंगे.

30 से अधिक आद‍िवासी बच्‍चों की मौत

जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले के बिरसा और उसके आसपास के आदिवासी इलाकों में बीते जून-जुलाई अब तक करीब 30 से ज्यादा बच्‍चों की मौत हो चुकी है. स्‍थानीय लोगों और कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि इलाके में शुद्ध पेयजल, समय पर इलाज के लिए अस्‍पताल, और बुनियादी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का बड़ा अभाव है.

ये भी पढे़ं- Rahul Gandhi Balaghat Visit: बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी, जगला गांव में मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात

ज़रूर पढ़ें