‘हमने शादी कर ली…’, उज्जैन में युवती के अपहरण के बाद सामने आया वीडियो, बोली- मैं अपनी मर्जी से गई थी
युवक-युवती ने जारी किया वीडियो
Ujjain News: उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण का CCTV वीडियो सामने आया था. घर के बाहर बैठी युवती को कुछ लोग कार में खींचकर बैठाते हुए दिखाई दिए थे. वहीं, वीडियो में कुछ लोग युवती को बचाते हुए भी नजर आए. इसके बाद पुलिस थाने में युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया. मामला सामने आने के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी.
युवक-युवती ने शेयर किया नया वीडियो
अब युवक-युवती ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें दोनों ने कहा कि वे अपनी मर्जी से साथ गए थे. उन्होंने अपने परिजनों से परेशान नहीं करने की अपील की. युवती ने वीडियो में कहा कि उन्होंने शादी कर ली है और जल्द ही सामने आएंगे. दोनों ने अपने परिजनों को परेशान नहीं करने की बात कही है. पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.
बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से ले जाने का वीडियो
दरअसल, बीते मंगलवार रात लालबाई-फूलबाई इलाके में युवती के अपहरण का CCTV वीडियो सामने आया था. वीडियो में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में कुछ युवक घर के बाहर बैठी युवती को खींचकर कार में बैठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान युवती के परिजन उसे छुड़ाते हुए नजर आए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया और युवती के अपहरण की आशंका जताई गई.
सोशल मीडिया पर युवक ने भी रखी बात
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इसी दौरान युवक और युवती ने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी. युवक ने बताया कि वह युवती के साथ पिछले करीब चार साल से संपर्क में है और दोनों अपनी मर्जी से साथ गए हैं. युवती के अनुसार, इस दौरान उसकी बहन ने उसे रोकने के लिए उसका हाथ भी पकड़ा था.
पुलिस जुटा रही पूरी जानकारी
जानकारी के अनुसार, युवती के पिता निजी क्रेन के ड्राइवर बताए जा रहे हैं. पुलिस घटना के वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों ने कब शादी की और कहां-कहां रुके थे. मामले से जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जा रही है.
ये भी पढे़ं- Bhopal: मां से बहस के बाद टहलने निकली छात्रा 5 दिन से लापता, AIIMS में एडिमशन के लिए आई थी रिशिका मन्ना