Deepak Babaria Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया का शनिवार को निधन हो गया. इस खबर से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. आकस्मिक देहांत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. वहीं, संगठन के बड़े नेताओं ने शोक जताया है और दुख प्रकट किया है. 9 सितंबर को बाबरिया की तबीयत अचानक बिगड़ने (हाई ब्लड प्रेशर) बढ़ने के बाद दिल्ली एम्स भर्ती कराया गया था.
मध्य प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं
दीपक बाबरिया अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखते थे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के करीबी माने जाते थे. दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी रह चुके हैं. उन्होंने पार्टी संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्य किया. वे सांसद राहुल गांधी के भरोसेमंद साथी के तौर पर जाने जाते थे.
दो साल पहले दिया था इस्तीफा
साल 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार मुंह देखना पड़ा. उस समय कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया थे. उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए इस्तीफा दे दिया था. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की जीत हुई. उस समय पार्टी ने दीपक बाबरिया को विधायक दल का नेता चुनने की कमान सौंपी थी.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी रहे श्री दीपक बावरिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। कांग्रेस पार्टी और समाज के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएँगे। ओम शांति।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 10, 2026
कमलनाथ ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दीपक बाबरिया के निधन पर दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी रहे दीपक बावरिया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ.
ये भी पढ़ें: ‘युवाओं के साथ हमेशा खड़े हैं…’, भोपाल से दिल्ली प्रदर्शन के लिए रवाना हुए सिख समुदाय के लोग
उन्होंने आगे लिखा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे. कांग्रेस पार्टी और समाज के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे.
